लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने शिवसेना पर 'सत्ता की भूखी' होने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 20, 2021 01:19 IST

Open in App

पुणे, 19 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर ताजा हमला किया और कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट किया था कि वर्ष 2019 के चुनाव के बाद भाजपा के देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने शिवसेना पर ''सत्ता की भूखी'' होने का आरोप लगाया।

ठाकरे और शिवसेना पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा,'' चूंकि आप मुख्यमंत्री बनना चाहते थे इसलिए आपने भाजपा को धोखा दिया और हिंदुत्व से समझौता कर मुख्यमंत्री बन गए।''

पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ''डीलर'' और शिवसेना एक ''दलाल'' है जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का संबंध ''तबादलों'' से है।

पूर्व में, भाजपा ने आरोप लगाया था कि राज्य के एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने अगस्त 2020 में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादलों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया था।

ठाकरे का संदर्भ देते हुए गृह मंत्री ने कहा, '' प्रधानमंत्री मोदी और मेरी मौजूदगी में आपको बताया गया था कि चुनाव देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लड़ा गया इसलिए फडणवीस ही दोबारा मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन, आप मुख्यमंत्री बनना चाहते थे इसलिए आपने हमें (भाजपा) धोखा दिया और आप मुख्यमंत्री बन गए (महाराष्ट्र के)।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?