लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना महामारी के बीच बढ़ा शाकाहार का चलन, भारत से सब्जी और फल मांग रहे कई देश

By संतोष ठाकुर | Updated: April 1, 2020 06:50 IST

Coronavirus: अधिकारियों के मुताबिक सब्जी और फल की मांग न केवल खाड़ी देशों से बल्कि चीन से भी हो रही है. जहां सबसे पहले कोरोना का मामला सामने आया था.

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर के कई देशों में तेजी से बढ़ा शाकाहारी खाने का चलनखाड़ी देशों सहित चीन से भी आ रही है फल और सब्जी की मांग

कोरोना महामारी के बीच दुनिया के कई देशों में शाकाहार का चलन बढ़ गया है. इसकी वजह से वहां स्थानीय स्तर पर समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं क्योंकि कई मुल्कों के पास मांग के अनुरूप आपूर्ति का प्रबंध नहीं है. ऐसे में कई मुल्कों ने भारत से अपील की है कि वह उनके देश को संकट के इस समय में सब्जियों और फलों की सप्लाई करे.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह हमारे देश के किसानों के लिए एक अवसर की तरह है. इस समय लॉकडाउन और कोरोना महामारी की वजह से किसान अपने उत्पाद को मंडी तक नहीं ला रहे हैं. हम राज्य सरकारों के साथ बात कर रहे हैं कि वे अपने यहां पर उत्पन्न फल और सब्जी को लेकर डाटा तैयार करें और जो भी किसान सरकार को उन्हें बेचना चाहे उनसे खरीददारी का प्रबंध करें. जिससे किसानों की उपज बेकार न जाए. इसके उपरांत हम कुछ दिनों तक सुरक्षित रहने वाली ऐसी सब्जी और फल उन देशों को भेजने का कार्य कर सकते हैं जहां से इनकी मांग हो रही है.

अधिकारियों के मुताबिक सब्जी और फल की मांग न केवल खाड़ी देशों से बल्कि चीन से भी हो रही है. जहां सबसे पहले कोरोना का मामला सामने आया था. इसी तरह से संयुक्त अरब अमीरात ने भी भारत से विशेष विमान को इजाजत देने की मांग की है. उसने कहा है कि वह अपना विशेष विमान सब्जी और फल लाने के लिए उपयोग करेगा.

अधिकारी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने सब्जी और फल को लेकर भारतीय सप्लायर के साथ वार्ता की है. लेकिन विमानों के आवागमन पर लगी रोक की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा है. यही वजह है कि उसने संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसकी इजाजत मांगी थी. एक दिन पहले हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान स्वयं प्रधानमंत्री ने यह जानकारी दी कि उनके विमान को अनुमति प्रदान कर दी गई है.

टॅग्स :कोरोना वायरसचीननरेंद्र मोदीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?