लाइव न्यूज़ :

Amethi Election Result 2024 Live: कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से पीछे चल रहीं स्मृति ईरानी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 4, 2024 09:58 IST

2014 और 2019 के बाद कई लोग राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच एक और मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन राहुल गांधी ने इसके बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने केएल शर्मा को अमेठी से मैदान में उतारा है। कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा भाजपा की स्मृति ईरानी से आगे चल रहे हैं।अमेठी लोकसभा सीट ऐतिहासिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गढ़ रही है।

अमेठी: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने केएल शर्मा को अमेठी से मैदान में उतारा है। 2014 और 2019 के बाद कई लोग राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच एक और मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन राहुल गांधी ने इसके बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा भाजपा की स्मृति ईरानी से आगे चल रहे हैं।

बता दें कि अमेठी लोकसभा सीट ऐतिहासिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गढ़ रही है। 2019 में ईरानी ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 50,000 से अधिक वोटों से हराकर उल्लेखनीय जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के दौरान 20 मई को अमेठी में मतदान हुआ। अमेठी सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं: तिलोई, सलोन, जगदीशपुर, गौरीगंज और अमेठी।

स्मृति ईरानी इस साल तीसरी बार बीजेपी के टिकट पर अमेठी सीट से चुनाव लड़ीं। 2014 में अपने पहले चुनाव में, वह कांग्रेस के राहुल गांधी से 1 लाख वोटों के अंतर से हार गईं और 2019 में लगभग 55,000 के अंतर से जीत दर्ज की। बताते चलें कि 543 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में हुए थे, जबकि आखिरी चरण 1 जून को हुआ था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024अमेठीस्मृति ईरानीकिशोरी लाल शर्मालोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, गुजरात जायंट्स की पारी मिनटों में ढह गई

ज़रा हटकेमुस्लिम वोटों की जरूरत नहीं और रुख ‘बिल्कुल साफ’?, जगदीशपुर से भाजपा विधायक सुरेश पासी ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर वायरल

क्राइम अलर्टखेत में गई थी 13 वर्षीय दलित नाबालिग, घसीटकर अपने ट्यूबवेल पर लाया और किया रेप, घर पहुंचकर आपबीती मां को बताई तो...

भारतBihar Elections 2025: स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर बोला जमकर हमला, कहा- बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं

भारतजन धन योजना से बिहार की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ और उज्ज्वला योजना से 1.16 करोड़ को फायदा, स्मृति ईरानी ने कहा- NDA को वोट दे और सुरक्षित रहिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?