लाइव न्यूज़ :

बच्चियों से बलात्कार के मामलों में मृत्युदंड के लिए कानून में संशोधन करेंगे: सीएम केजरीवाल

By भाषा | Updated: April 16, 2018 03:02 IST

विधानसभा के अगले सत्र के दौरान इसको लेकर विधायी कदम उठाने का वादा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि त्वरित अदालतें गठित की जाएंगी ताकि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में छह महीने के भीतर सुनवाई पूरी हो सके।

Open in App

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: कठुआ और उन्नाव बलात्कार मामलों को लेकर पैदा हुए जनाक्रोश के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार बच्चियों से बलात्कार के मामलों में मौत की सजा सुनिश्चित करने के लिए कानून में संशोधन करेगी। विधानसभा के अगले सत्र के दौरान इसको लेकर विधायी कदम उठाने का वादा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि त्वरित अदालतें गठित की जाएंगी ताकि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में छह महीने के भीतर सुनवाई पूरी हो सके। 

केजरीवाल ने उन्नाव और कठुआ बलात्कार मामलों को लेकर भाजपा पर हमले तेज करते हुए कहा कि अगर आरोपी का ताल्लुक सत्तारूढ़ पार्टी से हो तो पूरा मशीनरी उसे बचाने में लग जाएगी। उन्होंने कहा , 'विछले तीन वर्षों में जितने विधेयक पारित किए गए और केंद्र के पास भेजे गए , उनमें से किसी को मंजूरी नहीं मिली। हम इन संशोधनों को केंद्र सरकार के पास भेजेंगे। मैं केंद्र सरकार से अपील करूंगा कि इनको पारित किया जाए ताकि महिलाओं के लिए सुरक्षा और त्वरित न्याय सुनिश्चित हो सके।' 

केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय से भी अपील की कि वह कई त्वरित अदालतें और न्यायाधीश दे ताकि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों की सुनवाई छह महीनों में पूरी हो सके। वह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनशन में उनका समर्थन करने पहुंचे थे। स्वाति मालीवाल महिला विरोधी अपराधों के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन कर रही हैं। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब