लाइव न्यूज़ :

आम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त , तुरंत मरम्मत कराई गयी

By भाषा | Updated: June 4, 2021 11:34 IST

Open in App

बलिया (उप्र), चार जून उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में संविधान निर्माता डॉ भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में बृहस्पतिवार शाम शरारती तत्वों ने डॉ आम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ।

थाना प्रभारी दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए एक उप निरीक्षक तथा चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है ।

इस मामले में फिलहाल किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इस स्थान पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की यह पांचवीं घटना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र