लाइव न्यूज़ :

Ambedkar Jayanti 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास वीडियो शेयर कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को किया याद, ट्वीट कर लिखी ये बात

By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2020 08:20 IST

Ambedkar Jayanti 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने आज भारत के अनेक हिस्सों में मनाए जा रहे कई त्योहारों के लिए भी लोगों को शुभकामना दी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने अंबेडकर जयंती पर किया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को यादपीएम ने एक वीडियो के साथ ट्वीट कर दी बाबा साहब को श्रद्धांजलि

Ambedkar Jayanti 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह एक वीडियो के साथ ट्वीट किया- 'बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर सभी देशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।' साथ ही पीएम ने देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मनाए जा रहे त्योहारों के लिए भी अलग-अलग भाषाओं में ट्वीट कर शुभकामना दी।

बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के बात पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मैं आज भारत में विभिन्न जगहों पर मनाए जा रहे त्योहारों के लिए भी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। यह त्योहार का मौका भाईचारे में आपके विश्वास को और मजबूत करें। यह आपके लिए खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। हमें कोविड-19 से भी लड़ने का हौसला मिले।'

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे, जिसको लेकर जनता उत्सुक है। राज्यों के साथ व्यापक तौर पर हुई चर्चा के बाद लॉकडाउन को दो हफ्ते तक बढ़ाने को लेकर आम सहमति बनती दिखी।   

इस बीच, यह उम्मीद बढ़ी है कि प्रधानमंत्री क्रमवार तरीके से आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की योजना पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश ने सोमवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक विस्तार देने की आधिकारिक घोषणा की। इन दोनों राज्यों के अलावा ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक पहले ही यह कदम उठा चुके हैं।

टॅग्स :बी आर अंबेडकरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है