अंबानी की सुरक्षा का मामला : एनआईए ने मुंबई पुलिस के एक और कर्मी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Published: April 23, 2021 10:56 AM2021-04-23T10:56:18+5:302021-04-23T10:56:18+5:30

Ambani's security case: NIA arrests another Mumbai Police employee | अंबानी की सुरक्षा का मामला : एनआईए ने मुंबई पुलिस के एक और कर्मी को गिरफ्तार किया

अंबानी की सुरक्षा का मामला : एनआईए ने मुंबई पुलिस के एक और कर्मी को गिरफ्तार किया

मुंबई, 23 अप्रैल मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में एनआईए ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील माने को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘अंबानी की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने और मनसुख हिरन की हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने माने को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।’’

उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्तता का पता चलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि माने को दिन में अदालत में पेश किया जायेगा।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले इन दोनों मामलों के संबंध में मुंबई पुलिस के दो अधिकारियों - सचिव वाझे और रियाज काजी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ambani's security case: NIA arrests another Mumbai Police employee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे