लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra 2023: सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला, आईईडी और स्टिकी बमों पर नजर, अमरनाथ यात्रा को लेकर सेना तैयार!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 21, 2023 16:01 IST

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा में इस बार अप्रत्यक्ष तौर पर हाइब्रिड आतंकियों की आईईडी और स्टिकी बमों का खतरा जरूर महसूस किया जाने लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने भी मोर्चा पूरी तरह से संभाल लिया है। पंचतरणी के अतिरिक्त गुफा के चारों ओर इलाके में जवानों को तैनात किया है।बालटाल मार्ग पर भी मोर्चे स्थापित किए गए हैं।

Amarnath Yatra 2023: सेना ने अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वालों को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए अपनी तैनाती पूरी कर ली है। अन्य सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा पूरी तरह से संभाल लिया है। नौ दिनों के बाद आरंभ हो रही अमरनाथ यात्रा में इस बार अप्रत्यक्ष तौर पर हाइब्रिड आतंकियों की आईईडी और स्टिकी बमों का खतरा जरूर महसूस किया जाने लगा है।

सेनाधिकारियों के बकौल, सेना ने दोनों यात्रा मार्गों के करीब 50 किमी के हिस्से पर तैनाती को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसकी खातिर उसने पहलगाम, चंदनवाड़ी, पिस्सू टाप, जोजिबल नागा कोटी, शेषनाग, वरबाल महागुनस, पंचतरणी के अतिरिक्त गुफा के चारों ओर इलाके में जवानों को तैनात किया है।

इसके अतिरिक्त बालटाल मार्ग पर भी मोर्चे स्थापित किए गए हैं। इस 50 किमी के इलाके में कितने जवान तैनात किए गए हैं आधिकारिक आंकड़ा मुहैया नहीं करवाया गया है। हालंकि महागुनस टाप के इलाके में सभी सुरक्षाबल अभी बर्फ से जूझ रहे हैं पर सेना ने उपरोक्त सभी इलाकों में चलाए गए अपने तलाशी अभियानों को अब रोक दिया है।

प्रवक्ता के बकौल, सेना के जवान अमरनाथ यात्रा के 62 दिनों में और यात्रा शुरू होने से पहले ही लगातार प्रतिदिन सुबह अपनी तैनाती के स्थानों पर दो से 3 किमी के इलाकों पर नजर रखेंगें ताकि कोई अवांछित तत्व यात्रा में खलल न डाल सके। वैसे अन्य सुरक्षाबलों ने भी अमरनाथ यात्रा के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 इनमें सबसे बड़ी तैयारी प्रदेश के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर पहलगाम और बालटाल तक आपदा प्रबंधन करना व हाइब्रिड आतंकियों के संभावित खतरे के तहत आईईडी व स्टिकी बमों की तलाश की खातिर श्वान दस्तों की तैनाती भी शामिल है। प्रवक्ता के अनुसार, राजमार्ग के कई हिस्सों पर रोड ओपनिंग पार्टी की क्लीरंस से पहले किसी को भी उस पर चलने की अनुमति नहीं होगी। 

इतना जरूर था कि पिछले साल की तरह इस बार भी स्थानीय लोगों को इस बात का डर है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान उन्हें राजमार्ग पर चलने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके प्रति अधिकारी अभी कुछ बोल नहीं रहे थे जिनका कहना था कि यह सब हालात पर ही निर्भर करेगा।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरसीआरपीएफपाकिस्तानISIआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप