लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra: 20 दिनों में हार्ट फेल होने से 17 लोगों की मौत, 15007 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना की

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 19, 2022 17:26 IST

Amarnath Yatra: गत 29 जून को इस यात्रा के शुभारंभ से लेकर अब तक दो लाख यात्री अमरनाथ गुफा में बनने वाले हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। पिछले 20 दिनों की अमरनाथ यात्रा के दौरान कुल 32 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देश्राइन बोर्ड ने 75 साल से अधिक आयु वालों की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया है।खाने पीने के सामान में फास्ट फूड और देसी घी भी प्रतिबंधित है।मरने वालों में कम उम्र के लोग भी शामिल थे जो चौंकाने वाला तथ्य है।

जम्मूः इस बार अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वालों पर कुदरत का कहर अगर बरपा है तो यात्रा में शामिल होने वालों का दिल फिर से दगा दे रहा है। नतीजतन यात्रा में शामिल होने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र शक के घेरे में हैं। यह स्वास्थ्य प्रमाणपत्र कहते हैं कि मरने वाले यात्रा में शामिल होने के लिए फिट थे। तो फिर 20 दिनों में 17 की हार्ट फेल होने से मौत कैसे हो गई।

अब तक इस साल इस यात्रा के 20 दिनों के दौरान कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 17 का हार्ट फेल हुआ था और 15 बादल फटने के कारण मरे थे। 43 दिन तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 11 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन हो जाएगा। इस यात्रा के 19वें दिन यानी कल 15,007 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना की।

गत 29 जून को इस यात्रा के शुभारंभ से लेकर अब तक दो लाख यात्री अमरनाथ गुफा में बनने वाले हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। पिछले 20 दिनों की अमरनाथ यात्रा के दौरान कुल 32 लोगों की मौत हुई है और 17 की मौत दिल द्वारा दगा दिए जाने के कारण हुई है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इन सभी ने अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र पेश किए थे जिनमें उन्हें अमरनाथ यात्रा के लिए फिट बताया गया था। ऐसे में एक अधिकारी का सवाल था कि ‘सच में वे फिट थे।’ इन मौतों को रोकने की खातिर श्राइन बोर्ड ने 75 साल से अधिक आयु वालों की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया है।

खाने पीने के सामान में फास्ट फूड और देसी घी भी प्रतिबंधित है। जहां तक कि स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य किया जा चुका है और इन सबके बावजूद होने वाली मौतें यह जरूर दर्शाती थीं कि सबकी आंखों में धूल झौंकने वाले अभी भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मरने वालों में कम उम्र के लोग भी शामिल थे जो चौंकाने वाला तथ्य है।

अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड द्वारा बार-बार यह प्रचारित किया जाता रहा है कि अमरनाथ यात्रा में वे ही लोग शामिल हो जो शारीरिक तौर पर स्वस्थ हों लेकिन बावजूद इसके इसे मोक्ष प्राप्ति की यात्रा के रूप में प्रचारित करने का परिणाम यह है कि कई बुजुर्ग उम्र को छुपा कर भी शामिल हो रहे हैं और अधिक चिंता की बात यह है कि ‘नकली’ स्वास्थ्य प्रमाण पत्रों के सहारे उनके द्वारा मोक्ष की तलाश की ला रही है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप