लाइव न्यूज़ :

पंजाब: अमरिंदर सिंह की दो टूक- 'सिद्धू बतौर सीएम मुझे स्वीकार नहीं, उनका पाकिस्तान के साथ कनेक्शन'

By विनीत कुमार | Updated: September 18, 2021 19:15 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू उन्हें बतौर सीएम स्वीकार नहीं होंगे और वे इस कदम का विरोध करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमरिंदर सिंह ने कहा है कि वे नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब के सीएम के तौर पर स्वीकार नहीं करेंगे।अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि अगर सिद्धू को सीएम बनाया जाता है तो वह पंजाब का बेड़ा गर्ग कर देंगे।सिद्धू का पाकिस्तान से कनेक्शन, उनका सीएम बनना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा होगा: अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर ने नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ा हमला किया है। इसी के साथ ये भी साफ हो गया है कि पंजाब कांग्रेस का विवाद जल्द नहीं सुलझने वाला है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि वे पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्ध को बतौर सीएम स्वीकार नहीं करेंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अमरिंदर सिंह ने कहा, 'नवजोत सिंह सिद्धू काबिल नहीं हैं। वे बेड़ा गर्क कर देंगे। मैं सीएम के लिए उनके नाम का विरोध करूंगा। उनका पाकिस्तान के साथ जुड़ाव है। ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा होगा।'

'सिद्धू की दोस्ती बाजवा और इमरान खान से है'

अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर कहा, 'वह कमर जावेद बाजवा (पाकिस्तान सेना प्रमुख) और इमरान खान के दोस्त हैं। अगर उनका नाम बतौर सीएम चुना जाता है तो मैं इसका विरोध करूंगा।' अमरिंद सिंह ने साथ ही कहा, 'देश के लिए मैं उनके (सिद्धू) नाम का विरोध करूंगा। ये राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है।'

वहीं, एक निजी टीवी चैनल से अमरिंदर सिंह ने ये भी कहा कि जो एक मंत्रालय ठीक से नहीं चला सके, वो भला राज्य क्या चलाएंगे। अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि अगर सिद्धू को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वह पंजाब का बेड़ा गर्ग कर देंगे। 

सिद्दू के बारे में पूछे जाने पर अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘एक मंत्रालय तो चला नहीं सके, राज्य क्या चलाएंगे। सब बर्बाद कर देंगे। उनकी कुव्वत नहीं है। पूरे राज्य का बेड़ा गर्क कर देंगे।’

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूपंजाबPunjab Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब