लाइव न्यूज़ :

निधन से कुछ घंटे पहले तक ट्विटर पर एक्टिव थे अमर सिंह, देखें आखिरी ट्वीट

By सुमित राय | Updated: August 1, 2020 17:38 IST

अमर सिंह अपने निधन के कुछ घंटे पहले तक अपने ट्विटर पर एक्टिव थे और करीब दो बजे दो ट्वीट किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।अमर सिंह अपने निधन के कुछ घंटे पहले तक अपने ट्विटर पर एक्टिव थे।उन्होंने निधन से पहले बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि और बकरीद की बधाई दी थी।

राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।  उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 27 जनवरी 1956 को जन्मे अमर सिंह का कुछ महीनों से सिंगापुर में इलाज चल रहा था। अमर सिंह अपने निधन के कुछ घंटे पहले तक अपने ट्विटर पर एक्टिव थे और करीब दो बजे दो ट्वीट किए थे।

आज दी थी बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि और बकरीद की बधाई

अमर सिंह बीमार होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और निधन के कुछ घंटे पहले ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और सभी फॉलोअर्स को बकरीद (ईद उल अजहा) की बधाई दी थी।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा- उनकी सभी दलों में मित्रता थी

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंह।"

टॅग्स :अमर सिंहट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज