लाइव न्यूज़ :

अभियान के लिए तैयारी हमेशा पूर्ण रखें : एयर चीफ मार्शल

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:54 IST

Open in App

एयर चीफ मार्शल आर. के. एस. भदौरिया ने बुधवार को गांधीनगर में अपने कमांडरों से कहा कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) को चौबीसों घंटे अभियान के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए और उसे अपनी क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। दक्षिण पश्चिम एयर कमान में कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हए भदौरिया ने कमांडरों को नयी पीढ़ी के योद्धाओं की समझ और क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण के आधुनिक तरीकों का लाभ उठाने का आह्वान किया। दो दिवसीय यह सम्मेलन बुधवार को संपन्न हुआ जिसमें मिशन और लक्ष्य को अंजाम देने की तैयारियों की समीक्षा की गई। आईएएफ द्वारा जारी बयान के मुताबिक वायु योद्धाओं और सिविल कर्मचारियों से संवाद करते हुए भदौरिया ने सामरिक तैनाती और कोविड संकट से निपटने में अनुशासित पहल में अहम योगदान देने के लिए उनकी प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप