लाइव न्यूज़ :

भेदभाव का आरोप लगाते हुए कोयंबटूर में एक गांव के दलितों ने कहा: हम इस्लाम स्वीकार कर लेंगे

By भाषा | Updated: December 26, 2019 05:27 IST

टीपीके के सूत्रों ने बताया कि मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का निर्णय मेट्टुपलायम में पार्टी की एक बैठक में लिया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कि 2,000 से ज्यादा दलितों ने इस्लाम स्वीकार लेने की इच्छा जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्देदलितों ने कहा है कि वे पांच जनवरी को इस्लाम स्वीकार कर लेंगे। उन्होंने बताया कि वे तमिल पुलिगल काची (टीपीके) के सदस्य हैं और नादुर गांव के रहने वाले हैं।

कोयंबटुर के नादुर गांव में दलित समुदाय के कुछ लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए इस्लाम स्वीकार कर लेने की बात कही है। इनमें कई लोग उन परिवारों से हैं जिनके 17 सदस्यों की हाल ही में एक दीवार गिरने की वजह से मौत हो गई थी। दलितों ने कहा है कि वे पांच जनवरी को इस्लाम स्वीकार कर लेंगे। उन्होंने बताया कि वे तमिल पुलिगल काची (टीपीके) के सदस्य हैं और नादुर गांव के रहने वाले हैं।

टीपीके के सूत्रों ने बताया कि मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का निर्णय मेट्टुपलायम में पार्टी की एक बैठक में लिया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कि 2,000 से ज्यादा दलितों ने इस्लाम स्वीकार लेने की इच्छा जाहिर की है। इन लोगों में से कई दीवार गिरने की घटना में मारे गए लोगों के परिजन हैं। यह निर्णय मकान मालिक के खिलाफ एससी/एसटी (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत कथित तौर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और अन्य प्रशासन उनके साथ भेदभाव कर रहा है। हाल ही में नादुर गांव में दीवार गिरने की घटना में 17 लोगों की मौत हो गयी थी। पार्टी ने बताया कि इसका निर्माण मकान मालिक ने कराया था और इस दीवार को सहारा देने के लिए कोई खंभा भी नहीं था। पार्टी का आरोप है कि इस दीवार का निर्माण दलितों को अपने घर से दूर रखने के इरादे से किया गया था।  

टॅग्स :धार्मिक खबरेंजातिकास्टिंग काउचतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्‍मू कश्‍मीर: घाटी में अनुसूचित जातियों के खिलाफ अपराध में कमी, 3 सालों के आंकड़े आए सामने

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए