लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन पर पढ़ें अल्लामा इक़बाल के 15 मशहूर शेर जो आपको बना देंगे उनका मुरीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2018 17:17 IST

क़बाल ने फारसी और उर्दू में करीब 12 हजार शेर लिखे। उर्दू शायरी में उन्हें मीर तकी मीर और मिर्जा ग़ालिब के पाये का शायर माना जाता है। नौ नवंबर 1877 को ब्रिटिश भारत में सियालकोट में जन्मे इक़बाल के पूर्वज कश्मीरी ब्राह्मण थे।

Open in App

शायर और फलसफी मोहम्मद इक़बाल को पाकिस्तान का 'रुहानी पिता' कहा जाता है। भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे बड़े कवियों में शुमार किये जाने वाले इक़बाल ने फारसी और उर्दू में करीब 12 हजार शेर लिखे। उर्दू शायरी में उन्हें मीर तकी मीर और मिर्जा ग़ालिब के पाये का शायर माना जाता है। नौ नवंबर 1877 को ब्रिटिश भारत में सियालकोट में जन्मे इक़बाल के पूर्वज कश्मीरी ब्राह्मण थे।

इक़बाल की शुरुआती तालीम अरबी में हुई। बाद में वो अंग्रेजी स्कूल में पढ़े। इक़बाल ने अंग्रेजी, अरबी और दर्शन विषयों के साथ बीए किया। इक़बाल ने ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। इक़बाल ने ब्रिटेन में वकालत भी पढ़े और बैरिस्टर बने। बाद में वो रिसर्च करने के लिए जर्मनी चले गये। इक़बाल ने म्यूनिख स्थित लुडविग मैक्समीलियन यूनिवर्सिटी से फिलॉसफ़ी में पीएचडी की।

उनकी विद्वता के कारण उन्हें अल्लामा का खिताब मिला था और अल्लामा इक़बाल नाम से ही मकबूल हुए। इक़बाल ने अरबी, अंग्रेजी और दर्शन विषयों के शिक्षक और बैरिस्टर के रूप में काम किया। इक़बाल युवावस्था से ही राजनीतिक रूप से जागरूक हो चुके थे।

1906 में जब मुस्लिम लीग की स्थापना हुई तो इक़बाल उससे जुड़े हुए थे। इक़बाल भारत में एक अलग मुस्लिम प्रांत के समर्थक थे। इक़बाल के आलोचक उन्हें भारत और पाकिस्तान के विभाजन का दार्शनिक आधार देने वाले बुद्धिजीवियों में शुमार करते हैं। 21 अप्रैल 1938 को अल्लामा इक़बाल का लाहौर में निधन हो गया।

नीचे पढ़ें अल्लामा इकबाल के 15 मशहूर शेर-

सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा,हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्ताँ हमारा।-मोहम्मद इकबाल

अल्लामा इकबाल का जन्म ब्रिटिश भारत में नौ नवंबर 1877 को हुआ था।

ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले, ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है। -मोहम्मद इकबाल

allama iqbal

जफा जो इश्क में होती है वह जफा ही नहीं,सितम न हो तो मुहब्बत में कुछ मजा ही नहीं।-मोहम्मद इकबाल

allama iqbal

ढूंढता रहता हूं ऐ ‘इकबाल’ अपने आप को,आप ही गोया मुसाफिर, आप ही मंजिल हूं मैं।-मोहम्मद इकबाल

allama iqbal

मिटा दे अपनी हस्ती को गर कुछ मर्तबा चाहिए,कि दाना खाक में मिलकर, गुले-गुलजार होता है।-मोहम्मद इकबाल

allama iqbal

सितारों से आगे जहाँ और भी हैं अभी इश्क़ के इम्तिहाँ और भी हैं, तही ज़िंदगी से नहीं ये फ़ज़ाएँ यहाँ सैकड़ों कारवाँ और भी हैं। -मोहम्मद इकबाल

allama iqbal

माना कि तेरी दीद के क़ाबिल नहीं हूँ मैं, तू मेरा शौक़ देख मिरा इंतिज़ार देख। -मोहम्मद इकबाल

allama iqbal

नशा पिला के गिराना तो सब को आता है, मज़ा तो तब है कि गिरतों को थाम ले साक़ी।-मोहम्मद इकबाल 

allama iqbal

ज़ाहिद-ए-तंग-नज़र ने मुझे काफ़िर जाना,और काफ़िर ये समझता है मुसलमान हूँ मैं। -मोहम्मद इकबाल

allama iqbal

अच्छा है दिल के साथ रहे पासबान-ए-अक़्ल, लेकिन कभी कभी इसे तन्हा भी छोड़ दे। -मोहम्मद इकबाल

allama iqbal

दिल से जो बात निकलती है असर रखती है, पर नहीं ताक़त-ए-परवाज़ मगर रखती है। - मोहम्मद इकबाल

allama iqbal

तिरे इश्क़ की इंतिहा चाहता हूँ, मिरी सादगी देख क्या चाहता हूँ। - मोहम्मद इकबाल

allama iqbal

जिस खेत से दहक़ाँ को मयस्सर नहीं रोज़ी, उस खेत के हर ख़ोशा-ए-गंदुम को जला दो। - मोहम्मद इकबाल

allama iqbal

कभी हम से कभी ग़ैरों से शनासाई है, बात कहने की नहीं तू भी तो हरजाई है। - मोहम्मद इकबाल

allama iqbal

जम्हूरियत इक तर्ज़-ए-हुकूमत है कि जिस में, बंदों को गिना करते हैं तौला नहीं करते। - मोहम्मद इकबाल

अल्लामा इकबाल फारसी, अरबी, अंग्रेजी, उर्दू और पंजाबी जैसी भाषाओं के जानकार थे।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलअल्लामा इक़बालकला एवं संस्कृतिपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र