लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे पर रोक बढ़ाई

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 27, 2023 09:32 IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे पर गुरुवार तक रोक बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे पर लगाई रोक हाईकोर्ट ने यह आदेश वाराणसी जिला अदालत के आदेश के खिलाफ दायर एक याचिका पर दी वाराणसी की कोर्ट ने एएसआई को आदेश दिया था कि वो सर्वे में पता लगाये कि क्या वहां पहले मंदिर था

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीते बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे पर गुरुवार तक रोक बढ़ा दी है। हाईकोर्ट ने यह आदेश वाराणसी जिला अदालत के आदेश के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। जिसमें वाराणसी की कोर्ट ने एएसआई को इसलिए सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया था कि वो पता लगा सके कि क्या ज्ञानवापी मस्जिद प्राचीन काल में किसी मंदिर पर बनाई गई थी।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मौजूद एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अदालत को बताया कि एएसआई टीम किसी भी तरह से मस्जिद की संरचना को नष्ट नहीं करने जा रही थी। वहीं मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतजामिया मस्जिद की याचिका पर सभी दलीलों को सुनने के बाद चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर ने मामले को गुरुवार को आगे की सुनवाई के लिए बढ़ाया जाता है और तब तक एएसआई सर्वे पर रोक जारी रहेगी।

चीफ जस्टिस दिवाकर ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल को वाराणसी से एएसआई के किसी विशेषज्ञ सदस्य को बुलाने के लिए कहा ताकि अदालत को दिखाया जा सके कि सर्वे कैसे किया जाएगा। इसके बाद एएसआई के अतिरिक्त निदेशक आलोक त्रिपाठी ने सर्वेक्षण प्रक्रिया के संबंध में अदालत के समक्ष एक हलफनामा दायर किया।

मस्जिद समिति के वकील एसएफए नकवी ने कहा कि 21 जुलाई को आदेश पारित करते समय वाराणसी जिला अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि सर्वेक्षण रिपोर्ट के अभाव में इस मुद्दे पर फैसला नहीं किया जा सकता है, लेकिन अदालत ने इस तरह के निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सामग्री पर चर्चा नहीं की।

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदAllahabad High Courtप्रयागराजवाराणसीKashi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल

भारतउत्तर प्रदेश में भारी बारिश-तूफान से 100 लोगों की मौत, प्रयागराज में 21, भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, फतेहपुर में 10 की मौत, पेड़-बिजली के खंभे उखड़े और कई घर क्षतिग्रस्त

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी