लाइव न्यूज़ :

विधानसभा सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग करें सभी दल : विधानसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:41 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने मंगलवार से शुरू होने वाले विधानसभा के मॉनसून सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है। सोमवार को विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है। दीक्षित ने कहा कि सदन की कार्यवाही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा विधानसभा में नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने सत्र के सुचारू संचालन में सत्ता पक्ष के सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति नियंत्रित है तथा गति स्थिर हो चुकी है, लेकिन कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना को नियंत्रित करने एवं बचाव के सभी उपाय किये गये हैं। योगी ने भरोसा दिलाया कि संसदीय परम्परा के क्रम में इस सत्र में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा के लिए सरकार पूरी गम्भीरता एवं विश्वास के साथ सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में नियमतः उठाए जाने वाले जनकल्याणकारी मुद्दों पर सरकार सार्थक वार्ता करते हुए सभी सदस्यों के अनुभवों का लाभ उठाएगी।संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सदन के सुचारू संचालन से सभी को सीखने का मौका मिलता है तथा इसके लिए विपक्ष का सहयोग जरूरी है। बैठक में समाजवादी पार्टी के नरेन्द्र सिंह वर्मा, बहुजन समाज पार्टी के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘मोना‘, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर तथा अपना दल (सोनेलाल) की लीना तिवारी ने अपने-अपने दलों की ओर से विधानसभा सत्र के सुचारू संचालन में पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?