लाइव न्यूज़ :

Cyclone Yash: बंगाल में चक्रवात ‘यास’ के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए गए, नियंत्रण कक्ष में रहेंगी ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: May 23, 2021 07:44 IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवात ‘यास’ के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए हैं

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवात ‘यास’ के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हालात का जायजा लेने के लिए खुद नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहेंगी26 मई को पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा तट तक पहुंचने का अनुमान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवात ‘यास’ के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हालात का जायजा लेने के लिए खुद नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहेंगी। अधिकारियों ने शनिवार को इस आशय की जानकारी दी।

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवातीय तूफान ‘यास’ में बदलने की संभावना है और उसके 26 मई को पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा तट तक पहुंचने का अनुमान है।

आज दिन में राज्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करने वाली मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना कर दी गयी है और अघिकारियों को तटवर्ती तथा नदी क्षेत्रों के आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने को कहा गया है।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘आज दोपहर में मैंने संबंधित केन्द्रीय और राज्य एजेंसियों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक में संभावित चक्रवात ‘यास’ के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :चक्रवाती तूफानतौकते साइक्‍लोनपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील