लाइव न्यूज़ :

विदेशों से आ रहे सभी यात्रियों को अब फिर से भरना होगा ‘एयर सुविधा’ फॉर्म, इन देशों से आने वाले यात्रियों को बताना होगा अपना वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति

By आजाद खान | Updated: December 24, 2022 12:59 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया के अनुसार, इन देशों से आने वाले यात्रियों की आरटी-पीसीआर की जाएगी और अगर ये संक्रमित और कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो ऐसे में उन्हें क्वारेन्टाइन कर भी दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश से आने वाले इन देशों के यात्रियों को यह फॉर्म भरना जरूरी हो गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने दी है। न्होंने कहा है कि इन देशों से आने वाले इन यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर भी अनिवार्य कर दिया गया है।

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने यह एलान किया है कि विदेश से आने वाले यात्रियों को एक बार फिर से ‘एयर सुविधा’ फॉर्म भरने को कहा गया है। उनके अनुसार, यह फॉर्म उन यात्रियों को भरने को कहा गया है जो चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आ रहे है। 

आपको बता दें कि चीन में एख दिन में कोरोना के हजारों केस सामने आए है। ऐसे में कोरोना को खतरे को देखते हुए सरकार ने इस फॉर्म को फिर से भरना अनिवार्य कर दिया है और इसके साथ कुछ और जरूरी आदेश भी दिए है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा है

इस पर बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया द्वारा यह कहा गया है कि जो अंतरराष्ट्रीय यात्री चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड जैसे देशों से आ रहे है, उनके लिए अब यह जरूरी हो गया है कि वे ‘एयर सुविधा’ के फॉर्म को भरें। यही नहीं ऐसे यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर अनिवार्य कर दिया गया है। 

इसके साथ ही जो यात्री इन देशों से आ रहे है, अगर वे कोरोना के टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाते है तो ऐसे में उन्हें अलग कर दिया जाएगा और उन्हें क्वारेन्टाइन कर दिया जाएगा। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा लिए गए इस फैसले का पीछे का कारण है कि यात्रा कर भारत आ रहे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति क्या है, इसकी जानकारी सरकार को मिले ताकि वे इसके मुताबिक यात्रियों के आने जाने की निगरानी कर सके। 

इससे पहले भी अनिवार्य हुआ था ‘एयर सुविधा’ फॉर्म 

आपको बता दें कि इससे पहले भी विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए ‘एयर सुविधा’ फॉर्म अनिवार्य हुआ था। लेकिन इसी साल 22 नवंबर को सिविल एविएशन मिनिस्ट्री द्वारा इस फॉर्म के भरने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था। 

मिनिस्ट्री द्वारा यह फैसला इसलिए लिया गया था क्योंकि नवंबर के महीने में कोरोना के केस में भारी गिरावट थी और इससे संक्रमित मरीज ठीक भी हो रहे थे। यही नहीं मिनिस्ट्री ने हवाई यात्रा के दौरान मास्क के लगाने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था और कहा था कि अगर यात्री चाहे तो लगा सकते है लेकिन अब इसका लगाना जरूरी नहीं रह गया है।  

टॅग्स :भारतमनसुख मंडावियाहवाई जहाजचीनथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?