लाइव न्यूज़ :

बजट सत्र से पूर्व रविवार को सर्वदलीय बैठक

By IANS | Updated: January 28, 2018 00:58 IST

संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने शाम चार बजे सभी दलों की एक बैठक बुलाई है।

Open in App

संसद के बजट सत्र से पहले रविवार को दो सर्वदलीय बैठकें आयोजित की जाएंगी। बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने शाम चार बजे सभी दलों की एक बैठक बुलाई है, वहीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी शाम 7:30 बजे एक बैठक बुलाई है, जिसके बाद रात्रिभोज होगा। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद कोविंद पहली बार संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय बजट एक फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा। नौ फरवरी से सत्र में अवकाश घोषित होगा। बजट सत्र का दूसरा चरण पांच मार्च से शुरू होगा, जो छह अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक लाए जाएंगे, जिसमें पिछड़े वर्गों के लिए आयोग और तीन तालक विधेयक शामिल हैं। 

लोकसभा में पारित होने के बाद मुस्लिम महिला विधेयक राज्यसभा में अटक गया है। इसके साथ ही संविधान (123वां संशोधन) विधेयक, 2017, जो ओबीसी आयोग की संवैधानिक स्थिति का प्रस्ताव देता है, लोकसभा में पारित नहीं हो सका था। राज्यसभा द्वारा किए गए संशोधन के साथ सरकार ने इस विधेयक को लोकसभा में पेश किया था।

टॅग्स :बजट 2018अनंत कुमार हेगड़े
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतिबीजेपी सांसद अनंत हेगड़े के बिगड़े बोल, बीएसएनएल गद्दारों से भरी है

भारत'गांधी का सत्याग्रह ड्रामा': अनंत हेगड़े ने अपने बयान को नकार मीडिया पर फोड़ा सारा ठिकरा, कहा- मैंने नहीं भी कहा था ये...

भारतअनंत कुमार हेगड़े के बयान पर विवाद: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- 'ये रावण की औलाद हैं'

भारतBJP सांसद हेगड़े की गांधी पर विवादित टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, कहा- बापू को अंग्रेजों के चमचों से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

बॉलीवुड चुस्कीअनंत हेगड़े के गांधी पर दिए विवादित बयान पर सोनम कपूर ने किया रिएक्ट, कही ये बड़ी बात

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos