लाइव न्यूज़ :

Cache For Query: "महुआ मोइत्रा के खिलाफ सभी सांसद खड़े हों, क्या हम उद्योगपतियों के स्वार्थ के लिए सांसद बने हैं", निशिकांत दुबे ने फिर किया हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 2, 2023 08:13 IST

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने देश की सभी संसदों से अपील की कि वो कथित 'कैश फॉर क्वेरी' घोटाले को लेकर तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ खड़े हों।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कथित 'कैश फॉर क्वेरी' देश की सभी संसदों से की अपीलसांसद दुबे ने कहा कि देश के सभी सांसद महुआ मोइत्रा के भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होंउन्होंने सवाल उठाया कि क्या हम व्यवसायियों के स्वार्थ को पूरा करने के लिए सांसद बने हैं?'

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को देश की संसदों से अपील की कि वो कथित 'कैश फॉर क्वेरी' घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ खड़े हों।

सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये एक पोस्ट में निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए दुबई के व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत लिया है। उन्होंने दावा किया कि सांसद मोइत्रा के मेल आईडी से हीरानंदानी ने 47 बार प्रश्न पूछे थे।

उन्होंने कहा, ''मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक महुआ मोइत्रा की मेल आईडी से हीरानंदानी ने 47 बार सवाल पूछे। अगर यह खबर सच है तो देश के सभी सांसदों को महुआ के इस भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। क्या हम व्यवसायियों के स्वार्थ के लिए सांसद बने हैं?''

लोकसभा सांसद दुबे ने स्पीकर ओम बिड़ला को एक पत्र भी लिखा है, जिसका शीर्षक "संसद में सवाल के लिए पैसे' का गंदा खेल"। दूबे ने मामले की गंभीर जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि वकील जय अनंत देहाद्राई ने उन्हें कथित रिश्वत के सबूत उपलब्ध कराए थे।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और शिकायतकर्ता वकील देहाद्राई मौखिक साक्ष्य देने के लिए 26 अक्टूबर को लोकसभा आचार समिति के सामने पेश हुए थे।

मालूम हो कि तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा को भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे के 'कैश फॉर क्वेरी' आरोपों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सांसद मोइत्रा ने अडानी समूह को निशाना बनाने के लिए संसद में सवाल उठाने के लिए दुबई के व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से कथित तौर पर रिश्वत ली है।

टॅग्स :महुआ मोइत्राBJPलोकसभा संसद बिलओम बिरलाLok SabhaOm Birla
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं