लाइव न्यूज़ :

एम्स निदेशक पद दौड़ में निखिल टंडन, राजेश मल्होत्रा और प्रमोद गर्ग, अंतिम मंजूरी के लिए पीएम की अध्यक्षता वाली एसीसी को भेजा जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2022 21:22 IST

All India Institute of Medical Sciences: समिति के सदस्यों में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश एस गोखले, सरकार के प्रधान सलाहकार के. विजय राघवन और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष पद के लिए एम्स के जिन तीन चिकित्सकों के नाम की सिफारिश की गई है।शीर्ष इकाई के समक्ष मंगलवार को रखा गया, जिसने इन पर मुहर लगा दी। चार सदस्यीय समिति की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कर रहे थे।

नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स), नयी दिल्ली के निदेशक पद के लिए तलाश-सह-चयन समिति द्वारा चयनित तीन चिकित्सकों के नाम को संस्थान की एक प्रमुख इकाई ने मंजूरी दे दी है और इसे अब अंतिम मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) के पास भेजा जाएगा।

 

 

सूत्रों ने बताया कि इस शीर्ष पद के लिए एम्स के जिन तीन चिकित्सकों के नाम की सिफारिश की गई है, उनमें अंत:स्राव रोग (एंडोक्राइन) विभागाध्यक्ष डॉ निखिल टंडन, एम्स ट्रॉमा सेंटर प्रमुख एवं अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ राजेश मल्होत्रा और संस्थान के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (पांचन तंत्र एवं उससे संबंधित रोग) के प्रोफेसर डॉ प्रमोद गर्ग शामिल हैं। ‘तलाश-सह-चयन समिति’ द्वारा चयनित इन नामों को एम्स से संबंधित निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई के समक्ष मंगलवार को रखा गया, जिसने इन पर मुहर लगा दी।

सूत्रों ने बताया कि इन नामों को अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एसीसी के पास भेजा जाएगा। एम्स के नये निदेशक के लिए नामों का चयन करने वाली चार सदस्यीय समिति की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कर रहे थे।

समिति के सदस्यों में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश एस गोखले, सरकार के प्रधान सलाहकार के. विजय राघवन और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह शामिल थे। एम्स, नयी दिल्ली के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल 24 मार्च को समाप्त होने वाला था, लेकिन उनका सेवाकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया।

वह इस पद पर 28 मार्च 2017 को नियुक्त हुए थे। एम्स निदेशक पद के लिए करीब 32 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें एम्स के 13 चिकित्सक और आईसीएमआर महानिदेशक बलराम भार्गव भी शामिल थे। 

टॅग्स :एम्सदिल्लीनरेंद्र मोदीRandeep Guleria
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए