लाइव न्यूज़ :

All India Institute of Medical Sciences Delhi: आपस में बातचीत के वास्ते ‘संदेश’ ऐप शुरू, जानें क्या इसका मकसद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2023 16:22 IST

All India Institute of Medical Sciences Delhi: दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ एम श्रीनिवास ने कहा कि इसका मकसद संस्थान के अंदर सहयोग बढ़ाना है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभावी तथा भरोसेमंद संचार मुहैया कराने के लिए तैयार किया गया है।ऐप का इस्तेमाल प्रारंभिक तौर पर आंतरिक बातचीत के लिए किया जाएगा। चिकित्सकों तथा विभागों के बीच मरीज के उपचार संबंधी रिकॉर्ड के लिए।

All India Institute of Medical Sciences Delhi: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए आपस में बातचीत के वास्ते ऐप ‘संदेश’ का इस्तेमाल प्रारंभ किया है। दिल्लीएम्स के निदेशक डॉ एम श्रीनिवास ने कहा कि इसका मकसद संस्थान के अंदर सहयोग बढ़ाना है।

श्रीनिवास ने कहा कि ‘नेशनल इन्फॉरमेटिक्स सेंटर’ (एनआईसी) द्वारा विकसित ऐप संदेश सुरक्षित तथा आसान है तथा इसे विभिन्न सरकारी संगठनों के बीच प्रभावी तथा भरोसेमंद संचार मुहैया कराने के लिए तैयार किया गया है।

एम्स में अधिकारी डॉ रीमा डाडा ने कहा कि ऐप का इस्तेमाल प्रारंभिक तौर पर आंतरिक बातचीत के लिए किया जाएगा, खासतौर पर चिकित्सकों तथा विभागों के बीच मरीज के उपचार संबंधी रिकॉर्ड के लिए। एम्स में मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर रीमा डाडा ने कहा,‘‘ संदेश को अपने आंतरिक मैसेजिंग ऐप के रूप में अपनाकर हमारा लक्ष्य एम्स में सभी विभागों और कर्मचारियों के बीच बेहतर संपर्क, त्वरित सूचना साझाकरण और निर्बाध समन्वय स्थापित करना है। ’’

उन्होंने कहा कि इससे विभागों के बीच विचार विमर्श में तेजी आएगी क्योंकि मरीज का पूरा ब्योरा इस ऐप के जरिए साझा किया जा सकेगा। एम्स के निदेशक ने कहा,‘‘ हमारी कार्यकारी क्षमता बढ़ाने, मरीज देखभाल में सुधार तथा प्रतिष्ठान में प्रभावी बातचीत के लिए एम्स नवाचार और प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

टॅग्स :दिल्लीएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी