लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) विवाद: 'भारतीय मुसलमानों का मोहम्मद अली जिन्ना से कोई रिश्ता नहीं'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 6, 2018 11:56 IST

इस पर बहस हो सकती है कि 1947 के बाद जिन्ना की तस्वीर होनी चाहिए थी या नहीं। यह फैसला विश्वविद्यालय प्रशासन को करना है। लेकिन बाहरी संगठनों को इसमें दखल नहीं देना चाहिए।

Open in App

नयी दिल्ली, 6 मई: पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेस सचिव रहे और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व छात्र एस. एम. खान पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की विश्वविद्यालय के छात्र संघ कार्यालय में लगी तस्वीर से पैदा विवाद को लेकर काफी क्षुब्ध हैं। भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी के तौर पर अपने लंबे करियर के दौरान खान ने सीबीआई के प्रवक्ता, दूरदर्शन न्यूज़ के महानिदेशक और कुछ दूसरी प्रमुख जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। विश्वविद्यालय में इस विवाद के संदर्भ में 'भाषा' के उनसे पांच सवाल: 1. जिन्ना की तस्वीर को लेकर हो रहे विवाद पर आपकी क्या राय है ? उत्तर: यह चिंता की बात है कि एक मुद्दे को लेकर बाहर के कुछ लोगों ने हंगामा किया और विश्वविद्यालय में घुसने की कोशिश की। जहां तक जिन्ना की तस्वीर को हटाने या नहीं हटाने का सवाल है तो इसका फैसला विश्वविद्यालय प्रबंधन को करना है।2. भारत के बंटवारे में जिन्ना की भूमिका को देखते हुए क्या यह तस्वीर वहां होनी चाहिए ? उत्तर: पहली बात यह कि जो तस्वीर वहां लगी है उसका यह मतलब यह नहीं है की जिन्ना का महिमामण्डन हो रहा है। यह तस्वीर विश्वविद्यालय के किसी कार्यालय, संकाय या प्रशासनिक दफ्तर में नहीं लगी है। यह तस्वीर छात्र संघ के कार्यालय में लगी हुई है। छात्र संघ की तरफ से जिन प्रमुख लोगों को आजीवन मानक सदस्यता दी गई, उनकी तस्वीरें वहां लगती हैं। शायद यही वजह है कि जिन्ना की तस्वीर भी वहां लगाई गई है। इस पर बहस हो सकती है कि 1947 के बाद जिन्ना की तस्वीर होनी चाहिए थी या नहीं। यह फैसला विश्वविद्यालय प्रशासन को करना है। लेकिन बाहरी संगठनों को इसमें दखल नहीं देना चाहिए।3. क्या भारतीय मुस्लिम समाज के विमर्श में जिन्ना के लिए कोई स्थान है? उत्तर: भारत में रहने वाले मुसलमानों ने बहुत पहले ही जिन्ना को खारिज कर दिया था। मेरा मानना है कि भारतीय मुसलमानों का जिन्ना से कोई रिश्ता नहीं है। भारत का कोई भी मुसलमान जिन्ना से अपनी पहचान कभी नहीं जोड़ेगा। भारत के मुसलमानों की पहचान महात्मा गांधी और मौलाना आजाद से जुड़ी है। आगे भी यही रहेगी।

ये भी पढ़ें: जिन्ना की फोटो के मुद्दे पर नाथूराम गोडसे पर टिप्पणी कर फंसे जावेद अख्तर

4. कुछ लोग पाकिस्तान के एक संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा होने का हवाला दे रहे हैं, इस पर आपकी क्या राय है? उत्तर: हमें किसी भी चीज में पाकिस्तान से तुलना करने की जरूरत नहीं है। महात्मा गांधी एक अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व हैं। उनकी तस्वीरें और प्रतिमाएं दुनिया भर में हैं। पाकिस्तान में क्या हो रहा है उस पर हमें ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। 5. अब आगे इस विवाद का समाधान क्या है? उत्तर: अलीगढ़ के सांसद (सतीश गौतम) ने एक बात रखी है और फैसला विश्वविद्यालय प्रशासन को करना है। मुझे लगता है कि विश्वविद्यालय उचित फैसला करेगा। जहां तक एएमयू का सवाल है तो यह देश के किसी दूसरे केंद्रीय विश्वविद्यालय की तरह ही है। इसका देश को मजबूत बनाने में खासा योगदान रहा है। यह एक राष्ट्रवादी संस्थान है। इस पर सवाल खड़े करना उचित नहीं है।

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एमयु)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

भारतAMU ने “होली मिलन” कार्यक्रम की अनुमति देने से किया इनकार, जमात प्रमुख मौलाना ने कहा कि मुस्लिम बहुल संस्थान में नहीं होना चाहिए हिंदू प्रोग्राम

भारतएएमयू हॉस्टल में बीफ बिरयानी पर नोटिस से विवाद, हिंदू नेताओं ने कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

भारतब्लॉग: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे का सवाल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए