लाइव न्यूज़ :

अलकायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी का नया वीडियो, हिजाब पहने 'अल्लाहु अकबर' का नारा लगाने वाली कर्नाटक की छात्रा की तारीफ की

By विनीत कुमार | Updated: April 6, 2022 10:02 IST

अलकायदा के प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी की ओर से नया वीडियो जारी किया गया है। इसमें वह कर्नाटक की मुस्कान खान की तारीफ करता नजर आता है जिनका वीडियो हाल में वायरल हुआ था। इसमें मुस्कान हिजाब पहने 'अल्लाहु अकबर' कहते नजर आती हैं।

Open in App

नई दिल्ली: आतंकी संगठन अलकायदा की ओर से मंगलवार को एक नया वीडियो जारी किया गया जिसमें इसका प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी कर्नाटक के हिजाब विवाद का जिक्र करता नजर आ रहा है। ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अयमान को अलकायदा चीफ बनाया गया था। ताजा वीडियो अलकायदा के आधिकारिक  शाबाब मीडिया की ओर से जारी किया गया है। ये वीडियो अयमान के जिंदा होने के सबूत के तौर पर भी सार्वजनिक किया गया है।

अलकायदा चीफ ने की कर्नाटक की मुस्कान खान की तारीफ

अयमान जवाहिरी ने अपने 9 मिनट के इस वीडियो में कर्नाटक की छात्रा मुस्कान खान का भी जिक्र किया और उसकी तारीफ की है। मुस्कान एक वीडियो के बाद चर्चा में आई थीं जिसमें वे 'जय श्री राम' का नारा लगाते छात्रों के बीच बुर्का पहने हुए 'अल्लाहु अकबर' का नारा लगाती नजर आई थीं।

अलकायदा के इस वीडियो को 'भारत की नेक महिला' के शीर्षक से जारी किया गया है। जवाहिरी वीडियो में मुस्कान खान की प्रशंसा करने के लिए एक कविता पढ़ता नजर आता है। जवाहिरी कहता है कि उसे वीडियो और सोशल मीडिया से खान के बारे में पता चला और वह 'एक बहन' के इस काम से इतना प्रभावित हुए कि उसने प्रशंसा में एक कविता लिखने का फैसला किया।

कविता पढ़ने के बाद जवाहिरी ने उन देशों पर निशाना साधा जिन्होंने हिजाब बैन किया है। साथ ही जवाहिरी ने बांग्लादेश और पाकिस्तान पर भी 'पश्चिम का सहयोगी' होने का आरोप लगाते हुए आलोचना की। पिछले साल नवंबर के बाद से यह जवाहिरी का पहला वीडियो है।

साल 2020 में जवाहिरी की मृत्यु की खबरें आई थी हालांकि कुछ महीनों बाद ही यह जताने के लिए एक वीडियो सामने आया था कि वह जीवित है। सूत्रों का कहना है कि वह अफगानिस्तान में किसी जगह पर रह रहा है। अपने नवंबर 2021 के वीडियो में जवाहिरी ने इस्लाम के प्रति शत्रुतापूर्ण होने के लिए संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की थी और इस्लामिक राष्ट्रों को खतरों के बारे में चेतावनी दी थी।

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादAl Qaeda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअलकायदा की तरह आरएसएस?, कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा-समझौता एक्सप्रेस में क्या हुआ, सब जानते?

विश्वअलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को अपनी सरजमीं पर पनाह दी और मारा गया, यूएन में इजराइल ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ी

क्राइम अलर्टआतंकी संगठन अलकायदा का स्लीपर सेल झारखंड?, 300 से ज्यादा लोग हैं अलकायदा संपर्क में, एटीएस ने किया सनसनीखेज खुलासा

विश्वजिंदा है ओसामा का 'मृत बेटा' हमजा, अलकायदा को फिर से कर रहा है खड़ा, दोबारा 9/11 जैसे अटैक की आशंका बढ़ी

क्राइम अलर्टदिल्ली में अलकायदा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 'खिलाफत' स्थापित करने की फिराक में थे आतंकी, AK-47, एयर राइफल और हैंड ग्रेनेड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप