लाइव न्यूज़ :

हमारे बच्चे आतंकी नहीं, डॉक्टर बनने आए हैं?, टेंशन में 18 अभिभावक?, कुलपति को लिखा पत्र, भविष्य को लेकर चिंतित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2025 09:56 IST

अल-फलाह विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने इन परेशान अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि संस्थान को बंद नहीं किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 18 अभिभावक विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे।आतंकी मॉड्यूल से कोई लेना-देना नहीं है।भविष्य को लेकर हम चिंतित हैं।

फरीदाबादः राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के नजदीक हुए धमाके और फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय के चिकित्सकों से कथित तौर पर जुड़े एक ‘आतंकी मॉड्यूल’ को लेकर जारी जांच के बीच, कुछ छात्रों के अभिभावक शनिवार को संस्थान पहुंचे और कुलपति को संबोधित एक पत्र सौंपा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, अभिभावकों ने विश्वविद्यालय में पढ़ रहे अपने बच्चों के शैक्षणिक और पेशेवर भविष्य को लेकर संस्थान के प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा। उसने बताया कि अल-फलाह विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने इन परेशान अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि संस्थान को बंद नहीं किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को करीब 18 अभिभावक विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और संस्थान के भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए एक पत्र सौंपा। विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एक छात्रा के अभिभावक खुशपाल सिंह ने कहा, ‘‘हमारे बच्चे यहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं और उनका किसी भी तरह के आतंकी मॉड्यूल से कोई लेना-देना नहीं है।

उनके भविष्य को लेकर हम चिंतित हैं। हमने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा, जिसने हमें मौखिक रूप से भरोसा दिया है कि हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित है और संस्थान बंद नहीं होगा।’’ अभिभावकों ने बताया कि परिसर में सभी छात्र सुरक्षित और प्रसन्न हैं तथा वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

टॅग्स :हरियाणादिल्लीबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos