लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव का नोटबंदी पर निशाना, बोले- "सारे दावे फेल, भाजपाई 15 लाख न सही, खजांची की फीस ही दे दे, स्कूल जाने लगा है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 9, 2022 17:38 IST

अखिलेश यादव ने नोटबंदी को देश के लिए नासूर बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर मोर्चे पर केवल आम आदमी को प्रताड़ित करने का काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने नोटबंदी में पैदा होने वाले खजांची का किया जिक्र, घेरा भाजपा कोनोटबंदी के सारे दावे फ़ेल, बस यही उपलब्धि है कि नक़दी का चलन 71.84 फीसदी बढ़ गया हैख़ज़ांची अब स्कूल जाने लगा है, भाजपाई 15 लाख न सही कम से कम ख़ज़ांची की फीस ही दे दें

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने छह साल पहले 8 नवंबर 2016 को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी को देश के लिए नासूर बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर मोर्चे पर केवल आम आदमी को प्रताड़ित करने का काम किया है और उसके सबसे सटीक उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 की रात में नोटंबदी करके पेश किया था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में पैदा होने वाले खजांची का जिक्र करते हुए भाजपा पर तीखा व्यंग्य किया। अखिलेश यादव ने ट्वीट करके पीएम मोदी द्वारा कथिततौर पर हर नागरिक को 15 लाख रुपये देने वाली बात की याद दिलाते हुए कहा, "नोटबंदी के सारे दावे फ़ेल। बस यही उपलब्धि कि नक़दी का चलन 71.84 फीसदी बढ़ गया और ख़ज़ांची स्कूल जाने लगा। भाजपाई 15 लाख न सही, ख़ज़ांची की फीस ही दे दें।"

इससे पहले बीते मंगलवार को भी सपा सुप्रीमो ने नोटबंदी को लेकर ही कहा था कि अब जनता के बीच प्रधानमंत्री मोदी के बयानों की चमक फीकी होने लगी है और अब सारी सच्चाई जनता भी समझ रही है। 8 नवंबर 2016 की रात नोटबंदी के लिए टीवी पर आये पीएम मोदी ने ने कई बड़े-बड़े दावे किए थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से खुद कहा था कि नोटबंदी से वो आतंकवाद खत्म करेंगे, कालाधन खत्म करेंगे, विदेशों से कालाधन वापस लाएंगे और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएंगे, क्या हुआ पीएम मोदी के वादों का। वो खुद बताएं न जनता के बीच में जाकर।

अखिलेश यादव ने बेहद तीखे लहजे में कहा कि असल सच्चाई यह है कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार सबसे पहले आता है। पीएम मोदी की हर पॉलिसी अमीरों को और ज्यादा अमीर और गरीब को और ज्यादा गरीब बना रही है। विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है, जिसके लोगों के पेट खाली हैं, जेब खाली है और उसके बाद भी विश्वगुरु भी होने का दावा किया जाता है।

टॅग्स :अखिलेश यादवनोटबंदीBJPसमाजवादी पार्टीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?