लाइव न्यूज़ :

AAP से लेकर आरजेडी तक इन क्षेत्रीय पार्टियों ने नहीं दिया है चंदे का हिसाब, अखिलेश की सपा की सबसे ज्यादा कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 23, 2018 15:34 IST

आम आदमी पार्टी और राजद ऐसी पार्टी हैं जिन्होंने अब तक अपनी कमाई का खर्च दोनों का हिसाब आज तक चुनाव आयोग को नहीं दिया है।

Open in App

मुंबई,23 मई:  एडीआर ने हाल ही में एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें सभी क्षेत्रीय पार्टियों के चंदे को पेश किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक  आम आदमी पार्टी और राजद ऐसी पार्टी हैं जिन्होंने अब तक अपनी कमाई का खर्च दोनों का हिसाब आज तक चुनाव आयोग को नहीं दिया है। इन दोनों के अलावा 14 और क्षेत्रीय दल हैं, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट और आयोग के दिशा-निर्देशों के बावजूद ऑडिट रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई है।जबकि अन्य पार्टियों पर इसको ज्यादा असर नहीं है।

 केजरीवाल का भांजा अदालत में हुआ बेहोश, एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

 एडीआर ने ये रिपोर्ट चुनाव आयोग में जमा सभी क्षेत्रीय दलों की ऑडिट के बाद पेश की है।  वित्तीय वर्ष 2016-17 की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2007 तक जमा करनी थी। जिसमें केवल 12 पार्टियों ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। बाकी करीब 20 दलों ने देर से  से यह काम किया। जबकि 16 क्षेत्रीय दलों ने आज तक चुनाव आयोग को हिसाब-किताब नहीं दिया। 

इनका हिसाब चुनाव आयोग की बेवसाइट पर भी उपलब्ध नहीं है। इसमें आम आदमी पार्टी, राजद और जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी जहां प्रमुख राजनीतिक दल हैं, वहीं अन्य दलों में कर्नाटक जनता पक्ष, गोवा फारवर्ड पार्टी, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, यूडीपी आदि दल शामिल हैं। ये वे पार्टी हैं जिन्होंने अपने खर्च से अवगत नहीं करवाया है।

दिल्ली की जनता को फ्री WI-FI देने की AAP की योजना अब भी अधर में, PWD ने बताई बताई ये वजह वहीं, पेश रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016-17 के दौरान 32 क्षेत्रीय दलों की कुल कमाई 321.03 रुपये रही। इसमें यूपी की सपा ने सबसे ज्यादा 82.76 करोड़ रुपये कमाई दिखाई। अकेले सपा की कमाई 32 दलों की आय का 25.78 प्रतिशत रहा। वहीं, कमाई करने के मामले पर दूसरे नंबर पर टीडीपी है जिसने 72.92 करोड़ वहीं एआइएडीएमके ने 48.88 करोड़ रुपये की आय घोषित की।   समाजवादी पार्टी ने कुल 147.10 करोड़, जबकि एआइएडीएमके ने 86.77 और डीएमके ने 85.66 करोड़ का खर्च दिखाया है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीसमाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए