लाइव न्यूज़ :

Watch: अखिलेश यादव ने विधानसभा में यूपी में का बा गाने वाली सिंगर नेहा राठौर का उठाया मुद्दा- कहा- अगर कोई हमारे खिलाफ कविता बनाता तो हम बुरा नहीं मानते

By रुस्तम राणा | Updated: February 23, 2023 22:20 IST

अखिलेश यादव ने भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के 'यूपी में का बा' गीत पर पुलिस द्वारा नोटिस दिये जाने का मामला उठाते हुए कहा, ‘‘यकीन करो, नेता सदन अगर कोई कविता हमारे खिलाफ बनाते तो मैं बुरा नहीं मानता।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने विधानसभा में कहा, लोक गायक पर तो आपको खुशी मनानी चाहिए कि कोई अच्छा गाना गा रहा हैसपा प्रमुख ने कहा- यकीन करो, नेता सदन अगर कोई कविता हमारे खिलाफ बनाते तो मैं बुरा नहीं मानतायादव ने वैश्विक निवेशक सम्‍मेलन से पहले राज्‍य सरकार के मंत्रियों के विदेश दौरे को लेकर भी तंज किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के दौरान गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को मुद्दे को उठाया। अखिलेश यादव ने विधानसभा के पटल में कहा, लोक गायक पर तो आपको खुशी मनानी चाहिए कि कोई अच्छा गाना गा रहा है। हमारे खिलाफ भी लोग गाना गाते हैं। अगर कोई हमारे खिलाफ कविता बनाता तो हम बुरा नहीं मानते हैं।

अखिलेश यादव ने भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के 'यूपी में का बा' गीत पर पुलिस द्वारा नोटिस दिये जाने का मामला उठाते हुए कहा, ‘‘यकीन करो, नेता सदन अगर कोई कविता हमारे खिलाफ बनाते तो मैं बुरा नहीं मानता। मैं पहला मुख्‍यमंत्री हूं जिसने अपने ऊपर खुद ही कार्टून की किताब छपवाई थी।'' सत्ता पक्ष के एक सदस्य के टोकने पर उन्होंने कहा, ‘‘तुम्हारा कार्टून नहीं बन सकता, क्योंकि तुम खुद ही कार्टून हो और कार्टून का कार्टून नहीं बन सकता।’’ 

यादव ने कहा कि 2017 में कई वादे किए थे, ‘‘पुलिस के रिक्त पदों को भरेंगे, प्रदेश के हर जिले में तीन महिला थाना, इनका क्या हुआ। 14 दिन में गन्ने का भुगतान, सवाल ये नहीं कि भुगतान कितना किया, आप बकाया बताइए, ये बकाया नहीं बताते।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को कहा था लेकिन, कहां दोगुनी हुई। मुझे तो लगता है कि लखनऊ (राज्‍य सरकार) और दिल्ली (केंद्र सरकार) में कुछ गड़बड़ चल रहा है।’’ 

यादव ने वैश्विक निवेशक सम्‍मेलन से पहले राज्‍य सरकार के मंत्रियों के विदेश दौरे को लेकर भी तंज किया। गौरतलब है कि राज्‍य सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 में देश-विदेश के निवेशकों की ओर 33 लाख 50 हजार करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव मिलने का दावा किया है। यादव ने कहा कि बजट में जब हमने गोरखपुर में एक नाले (गोड़ धोइया) का बजट देखा तो बहुत दुख हुआ कि नेता सदन अपने गोरखपुर में अभी तक नाला नहीं बना पाये।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :अखिलेश यादवUP Legislative Assemblyसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र