लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव बोले- 'जो रामराज्य है वही समाजवाद है', योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी का जवाब दिया

By शिवेंद्र राय | Updated: March 3, 2023 15:09 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी के बयान का जवाब दिया है। अखिलेश यादव ने कहा, "जो रामराज्य है वही समाजवाद है। बीजेपी वाले कहते हैं सबका साथ सबका विकास। समाजवादी सिद्धांतों पर चले बिना सबका साथ सबका विकास कैसे संभव है?"

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने दिया समाजवाद पर की गई टिप्पणी का जवाबकहा- जो रामराज्य है वही समाजवाद हैयोगी आदित्यनाथ ने कहा था- देश समाजवाद से नहीं बल्कि राम राज्य से चलेगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह देश समाजवाद से नहीं बल्कि राम राज्य से ही चलेगा। सीएम योगी ने समाजवाद को अप्रासंगिक बताते हुए कहा था कि सपा के लोगों ने समाजवाद के नाम पर पाखंड किया और केवल अपने लोगों को मजबूत करने का काम किया।

अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी के बयान का जवाब दिया है। अखिलेश यादव ने कहा, "जो रामराज्य है वही समाजवाद है। बीजेपी वाले कहते हैं सबका साथ सबका विकास। समाजवादी सिद्धांतों पर चले बिना सबका साथ सबका विकास कैसे संभव है?  भाजपा के लोग बाबा साहब का दिया संविधान नहीं मानते। ये संविधान को बदलना चाहते हैं। 'समाजवाद' शब्द सरकार तर्क में कह रही है कि यह शब्द बाद में आया। लेकिन अगर हम अपने समाज को देखें और समझें तो भारतीय समाज हमेशा समाजवादी रूप में ही आगे बढ़ा है।"

इस दौरान अखिलेश यादव ने राज्य में जातीय जनगणना का मुद्दा एक बार फिक से उठाया। अखिलेश ने कहा, "जातीय जनगणना खुशहाली का रास्ता होगा। जातीय जनगणना से समाज में एक दूसरे के प्रति जो भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर जो भेदभाव और खाई पैदा करती है वो खाई खत्म होगी।"

योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, "आज देश में जो कमेरा वर्ग है, जो अपने हाथों से कमा कर खा रहा है और सब का पेट भर रहा है चाहे वो मजदूर है चाहे वो किसान है आज वो बदहाल और परेशान है। उत्तर प्रदेश न्यूनतम मजदूरी सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन कब तक होगा?  सरकार वो है जो बजट खर्च नहीं कर पा रही है। हमारे किसानों को धोखा दे रही है। ये सरकार सवालों के जवाब नहीं दे रही है। जब सवाल पूछा जाता है तो पीछे हट जाती है।"

बता दें कि पिछले कुछ समय से अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। समाजवाद को लेकर जारी बहस के बीच विधानसभा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा, "संविधान की प्रस्तावना पढ़ लीजिएगा। संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद के लक्ष्य को ही बताया गया है। हम लोगों ने संविधान की शपथ ली है। ऐसा कहना समाजवाद की जरूरत नहीं है। चाहे जो कहे यह संविधान विरोधी कथन है।"

टॅग्स :अखिलेश यादवSamajwadiसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप