लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने 5G सेवा पर कहा, "भाजपा राज में तो जनता को पहले से मिल रहा है, जानिए सपा प्रमुख के 5G का मतलब

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 1, 2022 15:46 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई 5G सेवा के विषय में व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा शासन तो देश की जनता को पहले से ही 5G सेवा दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई 5G सेवा के विषय में किया व्यंग्यअखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में तो जनता को पहले से ही 5G सेवा मिल रही हैभाजपा राज में G=गरीबी, G=घोटाला, G=घपला, G=घालमेल, G=गोरखधंधा की सेवाएं मिल रही हैं

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई 5G सेवा के विषय में व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा तो देश की जनता को पहले से ही यह सेवा दे रही है। सपा प्रमुख ने 5G सेवा को गरीबी, घोटाले, घपले, घालमेल और गोरखधंधे से जोड़ते हुए उसकी एक नई परिभाषा दी है।

जी हां, अक्सर भारतीय जनता पार्टी की कड़ी आलोचना करने वाले अखिलेश यादव ने पीएम मोदी द्वारा शुभारंभ किये गये नई 5G तकनीकि के विषय में अपने ट्विटर हैंडल से एक हमलावर ट्वीट करते हुए कहा, "भाजपा के राज में जनता को 5G पहले से ही मिल रहा है। G=गरीबी, G=घोटाला, G=घपला, G=घालमेल, G=गोरखधंधा"

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के राज में जनता का वास्ता केवल गरीबी, भूखमरी और घोटाले से हो रहा है और सरकार प्राइवेट सेल्युलर सर्विस प्रोवाइडर की उपलब्धियों को भी अपना बनाकर पेश कर रही है। यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है और सरकार दूसरों की उपलब्धियों पर अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में 5G सेवा की शुरूआत की। एयरेटल की ओर से दी जा रही यह 5G सेवा आज से देश के 13 शहरों में शुरू हो गई है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत सरकार साल 2023 तक इस सेवा का विस्तार पूरे देश में करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है।

5G सेवा की सेवा की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 कहा कि 5G सेवा अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा प्रदान करेगी। 5G सेवा से भारतीय समाज को एक नई परिवर्तनकारी शक्ति मिलेगी और इसके माध्यम से लोग नये आर्थिक अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।

टॅग्स :अखिलेश यादव5जी नेटवर्कनरेंद्र मोदीसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर