लाइव न्यूज़ :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप, 'बीजेपी ने कभी राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नहीं किया'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2022 11:13 IST

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 9 से 15 अगस्त तक लोगों से अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है। इसी के उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रवाद पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए कि बीजेपी ने कभी राष्ट्रध्वज का सम्मान नहीं किया। 

Open in App
ठळक मुद्देसपा अध्यक्ष ने पूछा कि संघ के नागपुर मुख्यालय में राष्ट्रध्वज क्यों नहीं फहराया जाता।अखिलेश यादव से पहले सीएम योगी ने भी स्वतंत्रता सप्ताह मनाने का आह्वान किया है। अखिलेश यादव ने 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है।

लखनऊ: अखिलेश यादव अक्सर बीजेपी को घेरते हुए नजर आते हैं। एक बार फिर से अखिलेश यादव ने बीजेपी के राष्ट्रवाद पर सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाए हैं कि भाजपा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नहीं करती है। अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा में राष्ट्रध्वज के प्रति कभी सम्मानभाव नहीं रहा है। उन्होंने सिर्फ बीजेपी ही नहीं बल्कि आसएसएस को लेकर भी बयान दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका अदा नहीं कि वो आज राष्ट्रवाद की बात करते हैं। यादव ने आगे कहा कि वो लोग जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया ही नहीं वो शहीदों को सम्मान कैसे देंगे और सच तो ये है कि बीजेपी और आरएसएस ने कभी राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान किया ही नहीं। उन्होंने सवाल किया कि संघ के नागपुर मुख्यालय में राष्ट्रध्वज क्यों नहीं फहराया जाता। 

सपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति

अखिलेश ने कहा कि एक सप्ताह का यह पर्व स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृति शहीदों को नमन तथा संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि नौ अगस्त 1942 को एतिहासिक दिन था जब महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया था । 9 से 15 अगस्त तक घरों में तिरंगा फहराने के अभियान के पीछे सपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता से जुड़ाव की रणनीति है। इस दौरान लोकतंत्र संविधान और नागरिक अधिकारों को बचाने का सपाई संकल्प भी लेंगे। 

CM योगी ने भी स्वतंत्रता सप्ताह मनाने का किया था आह्वान

गौरतलब है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाने का आह्वान किया था। सीएम योगी ने 'हर घर तिरंगा' का नारा दिया था। इसके बाद अखिलेश यादव ने भी लोगों से स्वतंत्रता दिवस से पहले भी अपने - अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसअखिलेश यादवBJPसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल