लाइव न्यूज़ :

इंडिया गठबंधन को लेकर एकबार फिर कांग्रेस पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- हमसे साजिश और षड्यंत्र न करें

By रुस्तम राणा | Updated: October 21, 2023 15:50 IST

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा, "हमें बुलाया ही क्यों था जब गठबंधन नहीं करना था... हमें बता देते कि प्रदेश स्तर पर नहीं लोकसभा चुनाव के समय गठबंधन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश ने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि क्या उसे सपा के साथ गठबंधन करना है या नहींकहा- मुझे कांग्रेस के लोग बोल दें कि सपा के साथ उन्हें गठबंधन नहीं करना है, हमसे साजिश और षड्यंत्र न करेंसपा प्रमुख ने अखिलेश कौन है? कांग्रेस नेता कमलनाथ की इस टिप्पणी का भी दिया करारा जबाव

लखनऊ:समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को इंडिया गठबंधन में कश्मकश को लेकर एकबार फिर से कांग्रेस पर भड़कते हुए दिखाई दिए। अखिलेश यादव ने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि क्या उसे सपा के साथ गठबंधन करना है या नहीं। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा, "हमें बुलाया ही क्यों था जब गठबंधन नहीं करना था... हमें बता देते कि प्रदेश स्तर पर नहीं लोकसभा चुनाव के समय गठबंधन होगा... मुझे कांग्रेस के लोग बोल दें कि सपा के साथ उन्हें गठबंधन नहीं करना है, हमसे साजिश और षड्यंत्र न करें..."

दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस के रूख से नाराज यूपी के पूर्व सीएम यहां होने वाले विधानसभा चुनाव में अब सीधे कांग्रेस से आर-पार की लड़ाई के मूड में दिख रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ की 'अखिलेश-वखिलेश' टिप्पणी का जवाब देते हुए उन पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके नाम में 'कमल' है, वे उन्हें उनके सही नाम से नहीं बुलाएंगे।'

समाचार एजेंसी एएनआई ने उनके हवाले से कहा, ये बात तो उन्होंने सही कही कि अखिलेश कौन है? अखिलेश वहीं हैं। अगर वे इस तरह की बातें कहते हैं तो समाजवादी पार्टी भी कह सकती है, लेकिन हम इसमें शामिल नहीं होना चाहते, कमल नाथ से हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं। उसका नाम बहुत अच्छा है। जिनके नाम में 'कमल' है, वे केवल अखिलेश कहेंगे, अखिलेश नहीं।'

मंगलवार को सीतापुर में राष्ट्रीय चुनाव से संबंधित सपा के एक कार्यक्रम में शामिल हुए यादव ने कहा था उनकी पार्टी 2024 के राष्ट्रीय चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीकांग्रेसइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी