लाइव न्यूज़ :

'अमृतपाल, आत्मसमर्पण कर दो', अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत ने की वारिस पंजाब दे प्रमुख से अपील

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 26, 2023 18:45 IST

खालिस्तानी उग्रवादी और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है। अमृतपाल सिंह अब भी फरार है और पंजाब पुलिस के अलावा केंद्रीय एंजेंसियां भी उसे पकड़ने में जुटी हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह अब भी फरारअकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत ने की आत्मसमर्पण करने की अपीलज्ञानी हरप्रीत ने 60 से 70 सिख संगठनों और निहंग संगठनों की एक विशेष सभा भी बुलाई

अमृतसर: अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत चाहते हैं कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह जांच में सहयोग करें और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दे। ज्ञानी हरप्रीत ने पंजाब पुलिस की क्षमता  पर भी सवाल उठाया है और पूछा है कि वे उसे क्यों नहीं पकड़ पाए हैं।

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा, "दुनिया भर में रहने वाले हर सिख के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य में भारी पुलिस बल होने के बावजूद अमृतपाल को कैसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका?" 

जत्थेदार ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा, "दुनिया भर में रहने वाले हर सिख के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य में भारी पुलिस बल होने के बावजूद अमृतपाल को कैसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका? यदि उसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, तो पुलिस को ऐसा कहना चाहिए।" पंजाब की स्थिति पर चर्चा करने के लिए ज्ञानी हरप्रीत ने  60 से 70 सिख संगठनों और निहंग संगठनों की एक विशेष सभा भी बुलाई है।

बता दें कि भगौड़ा अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस से बचने के लिए बार-बार हुलिया बदल रहा है। ताजा सीसीटीवी फुटेज में खालिस्तान समर्थक को जैकेट और पतलून पहने देखा गया है, जो फोन पर बात करते हुए दिखा है। वह सीसीटीवी फुटेज में काले चश्मे पहने दिख रहा है। यह फुटेज पटियाला का है, जो 20 मार्च को रिकॉर्ड किया गया था। बताया जा रहा है कि अमृतपाल वहां एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था।

अमृतपाल सिंह की तलाश में पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीमों ने राष्ट्रीय राजधानी और इसकी सीमा में भी तलाशी अभियान शुरू किया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि खालिस्तानी समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख के दिल्ली में होने की आशंका है।

बता दें कि  खालिस्तानी उग्रवादी और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है। अमृतपाल सिंह अब भी फरार है और पंजाब पुलिस के अलावा केंद्रीय एंजेंसियां भी उसे पकड़ने में जुटी हैं।  

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाबअमृतसरसिखएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब