लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें बर्थडे पर अजमेर शरीफ लगाएगा वेज लंगर, खाने के साथ दुआ भी.. खास

By आकाश चौरसिया | Updated: September 16, 2024 16:37 IST

अजमेर शरीफ दरगाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चावल, शुद्ध घी और सूखे मेवा सहित 4,000 किलो शाकाहारी खाना पकाएंगे और परोसेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअजमेर शरीफ बांटेगा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बांटेगा 4000 किलोग्राम वेज लंगरलंगर उन सभी जरुरतमंद लोगों को दिया जाएगा, जिन्हें जरूरत हैगरीब लोगों के बीच चावल, शुद्ध घी और सूखे फल को वितरित किया जाएगा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल यानी मंगलवार को 74वां जन्मदिन देश भर में मनाया जाएगा, इस बीच जयपुर में स्थित अजमेर शरीफ दरगाह ने घोषणा की है कि वो इस मौके पर 4000 किलोग्राम वेज लंगर बांटने का काम करेंगे। लंगर उन सभी जरुरतमंद लोगों को दिया जाएगा। दरगाह अजमेर शरीफ के गद्दी नशीन सैयद अफशान चिश्ती के अनुसार, लंगर के लिए दरगाह में आए हुए भक्तों और गरीब लोगों के बीच चावल, शुद्ध घी और सूखे फल को वितरित किया जाएगा।

उनशीन सैयद अफशान चिश्ती ने कहा कि देश भर में स्थित धार्मिक संस्थान इस तरह के सेवा कार्य चलाएगा, जिसके जरिए प्रधानमंत्री का बर्थडे मनाया जाएगा। हम उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में चावल, शुद्ध घी और सूखे मेवों सहित 4,000 किलोग्राम शाकाहारी खाना पकाएंगे और परोसेंगे। इसके अलावा, हमारे समुदाय में वंचितों और गुरुओं को सेवा के रूप में लंगर प्रदान किया जाएगा।

दरगाह अधिकारियों के अनुसार, यह पहल उनके सेवा पखवाड़ा उत्सव का एक हिस्सा है, एक अभियान जो पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ था और जिसमें जनता प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए भाग ले सकती है। हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की 550 साल पुरानी परंपरा के अनुरूप लंगर बड़ी शाही देग में तैयार किया जाएगा।

सभी नागरिकों के लिए विशेष दुआदरगाह अधिकारियों के एक आधिकारिक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में, अजमेर दरगाह शरीफ में ऐतिहासिक और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त बड़ी शाही देग का उपयोग एक बार फिर 4000 किलो तैयार करने और वितरित करने के लिए किया जाएगा।" 4000 किलो शाकाहारी लंगर भोजन, एक परंपरा को जारी रखता है, जिसे 550 से अधिक वर्षों से बरकरार रखा गया है। रात 10:30 बजे, तैयारियों के तहत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के भीतर बड़ी शाही देग जलाई जाएगी। इसके बाद शांति, एकता, समृद्धि और पीएम नरेंद्र मोदी और सभी नागरिकों के कल्याण के लिए एक विशेष दुआ की जाएगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीAjmerजयपुरगुजरातराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos