लाइव न्यूज़ :

राहुल-सावरकर विवादः एनसीपी के अजित पवार बोले- समझदार हैं गठबंधन के नेता, सही फैसला लेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2019 13:01 IST

राहुल गांधी ने शनिवार को एक रैली के दौरान कहा था कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। मर जाउंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा। इस पर शिवसेना ने सख्त प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराउत ने कहा, “हम पंडित नेहरू, महात्मा गांधी में विश्वास करते हैं। आप वीर सावरकर का अपमान न करें।” राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अजित पवार ने भी राहुल-सावरकर विवाद पर प्रतिक्रिया जाहिर की है।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अजित पवार ने भी राहुल-सावरकर विवाद पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। ये पूछे जाने पर कि क्या इस विवाद का असर महाराष्ट्र के महा विकास अघाड़ी पर भी पड़ेगा। अजित पवार ने कहा कि उद्धव, सोनिया और पवार साहब समझदार लोग हैं। वो सही फैसला ही लेंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने शनिवार को एक रैली के दौरान कहा था कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। मर जाउंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा। इस पर शिवसेना ने सख्त प्रतिक्रिया दी है।

एनसीपी के छगन भुजबल ने कहा कि जब बात बड़े व्यक्तित्व की आती है तो हर व्यक्ति सभी से सहमत नहीं हो सकता। भुजबल ने कहा, 'राहुल जी के सावरकर के प्रति अपने विचार हैं। सावर ने कहा था कि गाय हमारी माता नहीं है लेकिन बीजेपी मानती है कि है। सावरकर के विचार ज्ञानवादी हैं लेकिन क्या बीजेपी इसे स्वीकार करेगी? बिल्कुल नहीं।'

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने ट्वीट किया, ‘‘वीर सावरकर न सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश के लिए आदर्श हैं। सावरकर का नाम राष्ट्र और स्वयं के बारे में गौरव को दर्शाता है। नेहरू और गांधी की तरह सावरकर ने भी देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। ऐसे प्रत्येक आदर्श को पूजनीय मानना चाहिए। इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता।” 

दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ में राहुल गांधी ने कहा था कि उनका नाम राहुल गांधी है, ‘राहुल सावरकर नहीं है’ और वह सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगेंगे। भाजपा ने गांधी से उनके “रेप इन इंडिया” बयान के लिए माफी मांगने की मांग की थी। 

राउत ने कहा, “हम पंडित नेहरू, महात्मा गांधी में विश्वास करते हैं। आप वीर सावरकर का अपमान न करें।” कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार में शामिल है। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रअजित पवारराहुल गांधीविनायक दामोदर सावरकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो