लाइव न्यूज़ :

अजीत जोगी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2019, मायावती का करेंगे समर्थन, बसपा ने कोरबा सीट से इनको बनाया उम्मीदवार

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 2, 2019 19:24 IST

बहुजन समाज पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। विधानसभा चुनावों में भी गठबंधन ने सात सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Open in App

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़  लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव नहीं लड़ेगी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने भी साफ कर दिया है कि वो कोरबा लोकसभा सीट से इसबार चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में बहुजन समाज पार्टी  (बसपा) के साथ इनका गठबंधन बरकरार रहेगा। 

कोरबा से 2 अप्रैल को को बसपा के परमीत सिंह ने नामाकंन दाखिल कर दिया। इसके साथ ही प्रदेश की सभी 11 सीटों पर बसपा ने अपने उम्मीदार मैदान में उतार दिए हैं। विधानसभा चुनावों में भी गठबंधन ने सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। अजीत जोगी ने कहा कि बीजेपी को हराने में राष्ट्रीय स्तर पर हमारी अहम भूमिका रहेगी। 

अजीत जोगी ने कहा, ''लोकसभा चुनाव 2019 ना लड़ने का फैसला हमारी पार्टी में सर्वसम्मति से लिया गया है। छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर राष्ट्रीय पार्टी होने के कारण बसपा अपने उम्मीदवारों को चुनाव में खड़ा करे और दोनों पार्टियां मिलकर गठबंधन को अधिक से अधिक जन समर्थन दिलाने के लिए काम करें।''

अजीत जोगी ने कहा, हम कोई भी पार्टी हो लेकिन हमारा मिशन एक ही है मोदी सरकार को हराना और इसके लिए हम हमेशा दूसरे दलों के साथ नीतिगत तरीकों से हैं। 

टॅग्स :अजीत जोगीछत्तीसगढ़लोकसभा चुनावबहुजन समाज पार्टी (बसपा)मायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप