लाइव न्यूज़ :

अजीत डोभाल ने की अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जाएद से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2019 12:19 IST

इससे पहले बुधवार को भी अजीत डोभाल के सऊदी अरब के (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की खबरें आई थीं। माना जा रहा है कि डोभाल ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के बाद वहां के हालात से अवगत कराया।

Open in App
ठळक मुद्देअजीत डोभाल ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जाएद से मुलाकातसऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से भी बुधवार को मिले थे डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जाएद से मुलाकात की है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अजीत डोभाल ने यह मुलाकात बुधवार को की थी। बिन जाएद से मिलकर डोभाल ने उनके अंकल शेख सुहैल बिन मुबारक अल केतबी के निधन पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शोक जताया। अल केतबी का निधन रविवार को लंदन में हो गया था।

डोभाल अल निन में शासन के प्रतिनिधि शेख तहनून अल न्हयान से भी मिले। दोनों के बीच आपसी महत्व और द्विपक्षीय मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही आपसी सहयोग और दूसरे मुद्दों को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत हुई। 

इससे पहले बुधवार को भी डोभाल के सऊदी अरब के (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की खबरें आई थीं। माना जा रहा है कि डोभाल ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के बाद वहां के हालात से अवगत कराया। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

सूत्रों ने कहा कि सऊदी अरब की ओर से डोभाल से कहा गया कि वह कश्मीर पर लंबे समय से चले आ रहे नयी दिल्ली के रुख से वाकिफ है। सऊदी अरब ने भारत पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की जरूरत पर जोर दिया। डोभाल मंगलवार को सऊदी अरब पहुंचे थे। डोभाल और सलमान ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की जिसमें पिछले महीने सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हुए मिसाइल तथा ड्रोन हमलों और आतंकवाद रोधी सहयोग को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे शामिल हैं। 

सऊदी अरब भारत की ऊर्जा सुरक्षा का एक प्रमुख स्तंभ है, जो कच्चे तेल का 17 प्रतिशत या उससे अधिक का स्रोत है और भारत की एलपीजी आवश्यकताओं के 32 फीसदी की पूर्ति करता है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अजीत डोभालसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया