लाइव न्यूज़ :

IPS अकादमी में बोले NSA अजीत डोभाल, पारंपरिक युद्ध पड़ रहे हैं महँगे, सिविल सोसाइट का इस्तेमाल करके पहुँचाया जा रहा है राष्ट्र को नुकसान

By विशाल कुमार | Updated: November 13, 2021 12:40 IST

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि किसी राष्ट्र के हितों को चोट पहुंचाने के लिए नागरिक समाज को अपने वश में किया जा सकता है, विभाजित किया जा सकता है और उन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है. आप देख सकते हैं कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

Open in App
ठळक मुद्देएनएसए ने कहा कि राजनीतिक या सैन्य उद्देश्यों के लिए अब नहीं होता पारंपरिक युद्ध का इस्तेमाल.उन्होंने कहा कि युद्ध के नए मोर्चे नागरिक समाज हैं.डोभाल आईपीएस प्रशिक्षुओं के 73वें बैच के पासिंग आउट परेड में बोल रहे थे.

हैदराबाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि युद्ध के नए मोर्चे नागरिक समाज हैं जिन्हें देश के हितों को चोट पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

लोगों को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए डोभाल ने कहा कि युद्ध के नए मोर्चे, जिसे आप चौथी पीढ़ी का युद्ध कहते हैं, वह नागरिक समाज है.

उन्होंने कहा कि राजनीतिक या सैन्य उद्देश्यों को हासिल करने के लिए अब पारंपरिक युद्ध का इस्तेमाल नहीं होता है. वे बहुत महंगे या पहुंच से बाहर हैं और साथ ही उनके परिणाम के बारे में अनिश्चितता है.

एनएसए ने कहा कि किसी राष्ट्र के हितों को चोट पहुंचाने के लिए नागरिक समाज को अपने वश में किया जा सकता है, विभाजित किया जा सकता है और उन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है. आप देख सकते हैं कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

वह शुक्रवार को हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपी एनपीए) में आईपीएस प्रशिक्षुओं के 73वें बैच के पासिंग आउट परेड में बोल रहे थे.

आईपीएस बैच के 132 अधिकारी प्रशिक्षुओं और मालदीव, भूटान और नेपाल के 17 विदेशी पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए डोभाल ने कहा कि राष्ट्र की सेवा में अपनी ताकत का प्रभावी ढंग से योगदान करने के लिए एक राष्ट्रीय नजरिया विकसित करें.

उन्होंने पाकिस्तान, चीन, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से लगे 15 हजार किलोमीटर के प्रबंधन में पुलिस की बड़ी भूमिका का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भारत की 32 लाख वर्ग किलोमीटर की जमीन की सुरक्षा करना पुलिस बलों की जिम्मेदारी है.

टॅग्स :अजीत डोभालPoliceBorder Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप