लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में घटते कंटेनमेंट जोन पर अजय माकन ने CM केजरीवाल की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, कही ये बात

By एसके गुप्ता | Updated: May 19, 2020 21:20 IST

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बीच शराब के ठेके खोलने और अब दुकानें खोलने को लेकर भी लोगों की ओर से विरोध शुरू हो गया है। इससे पहले माकन ने दिल्ली सरकार की ओर से कोविड-19 मौत के आंकडों को लेकर सवाल खडे किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देघटते कंटेमेंट जोन को लेकर केजरीवाल सरकार की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। अजय माकन ने ट्वीट के जरिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते रोगियों की संख्या और घटते कंटेमेंट जोन को लेकर केजरीवाल सरकार की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट के जरिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि 29 अप्रैल को दिल्ली में जब कोविड-19 के 3439 केस थे तो सरकार ने दिल्ली में 102 कंटेनमेंट जोन बनाए हुए थे। अब तक यानि 19 मई तक दिल्ली में 10554 कोविड पॉजिटिव मामले आ चुके हैं और दिल्ली में कंटेनमेंट जोन मात्र 70 हैं। इससे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पारदर्शिता का पता चलता है।

सोशल मीडिया पर  कोरोना संक्रमण बढ़ने के बीच शराब के ठेके खोलने और अब दुकानें खोलने को लेकर भी लोगों की ओर से विरोध शुरू हो गया है। इससे पहले माकन ने दिल्ली सरकार की ओर से कोविड-19 मौत के आंकड़ों को लेकर सवाल खड़े किए थे। जिसमें कहा गया था कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में कोविड-19 के कारण हो रही मौत के सही आंकडे पेश  नहीं कर रही है। क्योंकि दिल्ली के शमशान घाट और कब्रिस्तान से एकत्रित आंकडे दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए जा रहे आंकडों की तुलना में चार गुना ज्यादा हैं। 

दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 166 हुई

दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 166 हो गई है जबकि 500 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10,554 पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अब 5,638 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जारी बुलेटिन में कहा कि दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 166 हो गई है और संक्रमण के मामले बढ़ कर 10,554 हो गए हैं। विभिन्न अस्पतालों से प्राप्त केस शीट के आधार पर डेथ ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार मौत का प्राथमिक कारण कोविड-19 पाए जाने पर ही घटना की गणना इस आंकड़े में की जा रही है। यहां सोमवार को कोविड-19 के मामले 10,054 थे और मृतक संख्या 160 थी।

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअजय माकनअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील