लाइव न्यूज़ :

अजय भट्ट ने शहीद सूबेदार रामसिंह के परिवार से की मुलाकात

By भाषा | Updated: August 26, 2021 16:02 IST

Open in App

जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक अभियान के दौरान शहीद हुए सूबेदार राम सिंह भंडारी के परिवार से रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बृहस्पतिवार को मुलाकात की। भट्ट ने यहां ईशापुरम में शहीद सूबेदार राम सिंह के परिवार से मुलाकात की और शहीद को श्रद्धांजलि दी। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहीद के बेटे, उनकी चारों बेटियों, पत्नी, भाइयों व पिता से मुलाकात की और सरकार व सेना की ओर से मिलने वाली हर संभव मदद को लेकर त्वरित कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहीद राम सिंह की बेटियों की शादी भी ‘वेलफेयर स्कीम’ से की जाएगी। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया जीओसी ए. के गुप्ता आदि मौजूद रहे।इससे पहले रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में पहुंचने के बाद कार द्वारा सीधे ईशापुरम स्थित शहीद राम सिंह के घर पहुंचे। रक्षा राज्य मंत्री के घर पहुंचते ही लोगों ने ‘भारत माता की जय, शहीद राम सिंह अमर रहे’ के नारे लगाये। शहीद के बेटे सोलेन भंडारी ने अपने हाथ से लिखा पत्र रक्षा राज्य मंत्री को दिया जिसमें उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी, दो बहनों की शादी और मां की देखरेख का हवाला देते हुए सीडीए में नौकरी की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने संवाददाताओं से कहा कि ‘ऑपरेशन शारदा’ में राम सिंह ने दो आतंकियों को मार गिराया था और उसके बाद 18 अगस्त को ऑपरेशन बद्री में हुआ जिसमें बाड़ लगाते समय गन्ने/मक्का के खेत से गोली उनके पेट में जा लगी, लेकिन इसके बाद भी बहादुरी दिखाते हुए उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसे सामाजिक तौर पर देखना चाहिए। वोट तो मिल ही जायेंगे। अगर इसमें भी वोट देखेंगे तो अच्छी बात नहीं है। राजनीति में इतना छोटा दिल नहीं होना चाहिए। हमारी सरकार हमेशा बिना किसी भेदभाव के जाति, धर्म से ऊपर उठकर बात करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतSukhoi Su-30 Crash: वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश, 2 पायलटों की मौत; असम में सर्च ऑपरेशन जारी

क्राइम अलर्टGhaziabad Murder News: रिटायर्ड वायु सेना अधिकारी की निर्मम हत्या, अपने ही बेटों ने दी थी सुपारी

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

भारतAir Force Day: हिंडन एयरबेस पर एयर Warriors का फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल