लाइव न्यूज़ :

रोते बिलखते सास राबड़ी देवी के आवास से निकलीं लालू यादव की बहू और तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2019 20:53 IST

टीवी समाचार चैनलों ने उन्हें हाथ में कई बैग लेकर कार की तरफ जाते और उसमें बैठ कर वहां से जाते हुए दिखाया। दोनों ही परिवार के करीबी लोगों ने घटना पर चुप्पी साधे रखी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यह “निजी मामला” है।

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप यादव ने शादी के छह महीने बाद ही पिछले साल मई में तलाक की अर्जी दायर की थी।यादव के इस फैसले पर उनके परिवार ने कड़ी आपत्ति जताई थी जो ऐश्वर्या के साथ खड़े थे।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से अलग रह रहीं उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय आंखों में आंसू लिए अपनी सास राबड़ी देवी के आवास से शुक्रवार को बाहर निकलते देखी गईं।

भले ही तेज प्रताप की तलाक याचिका अदालत के समक्ष लंबित है लेकिन उनकी पत्नी को अपने ससुराल वालों के घर पर बहुत वक्त बिताते देखा गया है जो उनके पिता राजद विधायक चंद्रिका राय के घर से कुछ ही दूरी पर है।

हालांकि शुक्रवार दोपहर को राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचने के एक घंटे बाद उन्होंने अपनी कार को वापस बुला लिया। कुछ मिनट बाद ऐश्वर्या को तेज कदमों से घर से बाहर निकलते हुए और दुपट्टे से आंसू पोंछते हुए वहां से जाते हुए देखा गया।

टीवी समाचार चैनलों ने उन्हें हाथ में कई बैग लेकर कार की तरफ जाते और उसमें बैठ कर वहां से जाते हुए दिखाया। दोनों ही परिवार के करीबी लोगों ने घटना पर चुप्पी साधे रखी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यह “निजी मामला” है।

तेज प्रताप यादव ने शादी के छह महीने बाद ही पिछले साल मई में तलाक की अर्जी दायर की थी। यादव के इस फैसले पर उनके परिवार ने कड़ी आपत्ति जताई थी जो ऐश्वर्या के साथ खड़े थे। ऐश्वर्या ने दिल्ली से मैनेजमेंट में स्नातक किया है और उनके दादा दिवंगत दरोगा प्रसाद राय 1970 के दशक में बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।

चारा घोटाला मामलों में रांची में जेल की सजा काट रहे लालू द्वारा अपने बेटे को तलाक की अर्जी वापस लेने के लिए रजामंद करने के कई प्रयासों का भी कोई नतीजा नहीं निकला। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवराबड़ी देवीआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण