लाइव न्यूज़ :

ED ऑफिस पहुंची डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरेस्ट हुए हैं कांग्रेस के संकटमोचक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 11:08 IST

कांग्रेस नेता एवं कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री को ईडी ने गत तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था और वह एजेंसी की हिरासत में हैं। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार और नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमंतैया तथा अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे शिवकुमार तथा अन्य के खिलाफ कर वंचना और हवाला लेन-देन के आरोपों में बेंगलुरु की एक अदालत में आयकर विभाग द्वारा दायर आरोपपत्र के आधार पर ईडी ने यह मामला दर्ज किया था।इससे पहले अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 22 वर्षीय प्रबंधन स्नातक ऐश्वर्या से 12 सितंबर को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक के कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार के खिलाफ धनशोधन संबंधी जांच के क्रम में उनकी पुत्री ऐश्वर्या को समन भेजा था। इस सिलसिले में ऐश्वर्या गुरुवार (12 सिंतबर) को ईडी दफ्तर पहुंची। इससे पहले अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 22 वर्षीय प्रबंधन स्नातक ऐश्वर्या से 12 सितंबर को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा गया था।

बता दें कि उम्मीद जताई जा रही है कि धनशोधन रोकथाम कानून के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा और उनका सामना वर्ष 2017 में पिता-पुत्री की सिंगापुर यात्रा से संबंधित दस्तावेजों तथा शिवकुमार द्वारा दिए गए बयानों से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या अपने पिता द्वारा संचालित एक शिक्षा न्यास में न्यासी हैं। इससे पहले अधिकारियों ने कहा कि न्यास के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है और यह कई इंजीनियरिंग तथा अन्य कॉलेज चलाता है तथा ऐश्वर्या इनसे जुड़ी मुख्य व्यक्ति हैं। उनसे पेशी के दौरान इन कड़ियों और कारोबार के बारे में पूछताछ किए जाने की उम्मीद है।

तीन सितंबर को हुए थे गिरफ्तार

कांग्रेस नेता एवं कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री को ईडी ने गत तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था और वह एजेंसी की हिरासत में हैं। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार और नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमंतैया तथा अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था। शिवकुमार तथा अन्य के खिलाफ कर वंचना और हवाला लेन-देन के आरोपों में बेंगलुरु की एक अदालत में आयकर विभाग द्वारा दायर आरोपपत्र के आधार पर ईडी ने यह मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत