लाइव न्यूज़ :

Aircel Maxis Case: अदालत ने चिदंबरम की अग्रिम जमानत पर आदेश तीन सितम्बर के लिए सुरक्षित रखा, एजेंसियों को लगाई फटकार

By भाषा | Updated: August 23, 2019 20:24 IST

विशेष न्यायाधीश ओ. पी. सैनी ने लगातार स्थगन की मांग कर रही एजेंसियों को फटकार लगाते हुए कहा, ‘‘मेरे लिए चीजें काफी अजीबोगरीब हो गई हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देएयरसेल मैक्सिस मामला: पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति की गिरफ्तारी से अंतरिम राहत की अवधि तीन सितंबर तक बढ़ाई गई।विशेष न्यायाधीश ओ. पी. सैनी ने जांच एजेंसियों को फटकार लगाते हुए कहा, ‘‘मेरे लिए चीजें काफी अजीबोगरीब हो गई हैं।’’

दिल्ली की एक अदालत ने एयरसेल- मैक्सिस मामले में सीबीआई और ईडी की याचिका पर शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी से अंतरिम राहत की अवधि को आगे बढ़ाते हुए तीन सितम्बर कर दिया। साथ ही अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर तीन सितम्बर तक के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया।

बहरहाल, अदालत ने इन मामलों में दोनों जांच एजेंसियों की याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित करने से इंकार कर दिया। एजेंसियों ने इस आधार पर सुनवाई स्थगित करने की मांग की कि आईएनएक्स मीडिया मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में सुनवाई चल रही है। विशेष न्यायाधीश ओ. पी. सैनी ने लगातार स्थगन की मांग कर रही एजेंसियों को फटकार लगाते हुए कहा, ‘‘मेरे लिए चीजें काफी अजीबोगरीब हो गई हैं।’’

इसके बाद अदालत ने चिदंबरम की जमानत याचिका पर आदेश तीन सितम्बर तक के लिए सुरक्षित रख लिया और तब तक के लिए गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी।

बहरहाल, अदालत ने सीबीआई और ईडी को उस तारीख से पहले कभी भी जिरह की छूट दे दी। अदालत ने कहा, ‘‘मामले को स्थगित करने के एजेंसियों के आवेदन में मुझे कोई विशेषता नहीं दिख रही है। आप (सीबीआई, ईडी) रोजाना स्थगन क्यों चाहते हैं? आप इस तरह के तर्क एक वर्ष से दे रहे हैं।’’ इसने कहा, ‘‘चीजें मेरे लिए काफी अजीबोगरीब हो गई हैं। आप रोजाना स्थगन मांग रहे हैं। तीन सितम्बर को आदेश पारित किया जाएगा। उससे पहले वे जिरह कर सकते हैं।’’

इसने कहा कि दोनों मामले- एयरसेल मैक्सिस और आईएनएक्स मीडिया अलग-अलग हैं। एजेंसियों ने तर्क दिया कि दोनों मामले विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी से जुड़े हुए हैं, लेकिन अदालत ने कहा कि इस तरह के सैकड़ों मामले हैं। ये मामले 3500 करोड़ रुपये के एयरसेल- मैक्सिस सौदे में एफआईपीबी की मंजूरी देने में कथित अनियमितताओं से जुड़े हुए हैं जब पी. चिदंबरम वित्त मंत्री थे। अदालत ने नौ अगस्त को चिदंबरम पिता-पुत्र को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत 23 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी थी।

टॅग्स :एयरसेल-मैक्सिस केसपी चिदंबरमकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष