लाइव न्यूज़ :

'ऑटो से सस्ती है हवाई यात्रा' कहकर विवादों से घिरे जयंत सिन्हा ने दी ये सफाई

By भारती द्विवेदी | Updated: September 4, 2018 13:41 IST

बयान पर विवाद होने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने सफाई दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 सितंबर: केंद्रीय नगर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा सोमवार (3 सितंबर) को हवाई किराए की तुलना ऑटो-रिक्शा से किया था। अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है। जयंत सिन्हा सफाई देते हुए कहा है- 'प्रति किलोमीटर के आधार पर हमारा हवाई किराया दुनिया में सबसे सस्ता है। मैं आपको छोटी दूरी के लिए हवाई यात्रा करने को नहीं कह रहा हूं या वो तुलना का पैमाना नहीं है। ये केवल दिखाने का तरीका है कि भारत में हवाई किराया कितना किफायती है।'

गौरतलब है कि सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री  गोरखपुर में नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने हवाई किराया की तुलना ऑटो रिक्शा के किराए से की थी। गोरखपुर में उन्होंने कहा था-'अभी के समय में हवाई किराया ऑटो-रिक्शा से भी सस्ता है। आप पूछेंगे कैसे ये कैसे संभव है? जब दो लोग रिक्शा करते हैं तो वो 10 रुपए देते हैं। जिसका मतलब है कि वो प्रति किलोमीटर पांच रुपए देते हैं. लेकिन जब आप हवाई जहाज से जाते हैं तो आप प्रतिकिलोमीटर चार रुपए देते हैं।'

सोमवार को उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा था कि हमारे विमानन क्षेत्र में क्रांति हो रही है। पहले रांची में सिर्फ 8-10 फ्लाइट थी, आज 30 फ्लाइट हो गई हैं। साल 2013 में देश में 6 करोड़ घरेलू यात्री फ्लाइट से सफर कर रहे थे। इस साल से 12 करोड़ घरेलू यात्रियों के सफर करने की संभावना है। साथ ही ये भी बताया कि अब देश में एयरपोर्ट 75 से बढ़कर 100 हो गए हैं। 

टॅग्स :जयंत सिन्हाफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल