लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

By भाषा | Updated: February 15, 2021 20:00 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 15 फरवरी गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में औसत वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी जिसमें लंबे समय तक रहने से लोगों में सांस की बीमारी हो सकती है। यह जानकारी एक सरकारी एजेंसी की ओर से सोमवार को जारी आंकड़े से मिली।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी किये गए वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 भी दिल्ली की सीमाओं से लगी इन जगहों की हवा में बने रहे।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 तक 'मध्यम', 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है।

सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के अनुसार 24 घंटे का औसत एक्यूआई सोमवार को शाम 4 बजे गाजियाबाद में 369, नोएडा में 368, ग्रेटर नोएडा में 349, फरीदाबाद में 353 और गुरुग्राम में 306 था।

रविवार को यह गाजियाबाद में 416, नोएडा में 416, ग्रेटर नोएडा में 402, फरीदाबाद में 366 और गुरुग्राम में 288 था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos