लाइव न्यूज़ :

दिवाली के एक दिन बाद हरियाणा और पंजाब में वायु गुणवत्ता खराब हुई

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:03 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच नवंबर हरियाणा और पंजाब में दीपावली की रात बड़े पैमाने पर पटाखे फोड़े जाने के बाद शुक्रवार को कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

विभिन्न स्थानों, खासकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लोगों को आज धुंध की मोटी परत से रू-ब-रू होना पड़ा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह फरीदाबाद (454), गुरुग्राम (473), सोनीपत (411), रोहतक (449), हिसार (421) का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

करनाल में 304 एक्यूआई के साथ वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। अम्बाला (268) और पंचकुला (157) में वायु गुणवत्ता क्रमश: ‘खराब’ और ‘मध्यम’ श्रेणी की दर्ज की गई।

पड़ोसी राज्य पंजाब के लुधियाना का एक्यूआई 300 था, जो ‘खराब’ श्रेणी है, जबकि जालंधर और पटियाला में क्रमश: 348 और 263 के एक्यूआई के साथ वायु की गुणवत्ता क्रमश: ‘बहुत खराब’ और ‘खराब’ दर्ज की गई।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में एक्यूआई 152 था, जो मध्यम दर्जे का था।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच के एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 तक को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों -फरीदाबाद और गुरुग्राम- में देर रात तक पटाखे जलाए गए।

हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपने 14 जिलों में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री या इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था।

पंजाब और हरियाणा में दीपावली बड़े ही हर्षोल्लास और जोश के साथ मनाई गई।

पंजाब ने दो घंटे यानी रात 8 बजे से 10 बजे तक केवल हरित पटाखे फोड़ने की अनुमति दी थी।

चंडीगढ़ प्रशासन ने भी हाल ही में किसी भी तरह के पटाखों की बिक्री या इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है