लाइव न्यूज़ :

Air Pollution: दिल्ली-NCR की हवा में सुधार, 3 दिनों के भीतर हो सकती है बारिश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 25, 2019 14:22 IST

दिल्लीवासियों को आने वाले दिनों में प्रदूषण से और राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया कि आने वाले तीन दिनों के भीतर बारिश होने की संभावना है। 

Open in App
ठळक मुद्देबता दें कि एक्यूआई 0-50 के बीच में अच्छा माना जाता है।मौसम विभाग ने अनुमान लगाया कि आने वाले तीन दिनों के भीतर बारिश होने की संभावना है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार (25 नवंबर) को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) धीरे-धीरे सुधरता जा रहा है। हलांकि एक्यूआई अभी 218 पर है। जो कि सेहत के लिए अभी भी सही नहीं माना जाता है।

दिल्लीवासियों को आने वाले दिनों में प्रदूषण से और राहत मिल सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में मौसम विभाग ने अनुमान लगाया कि आने वाले तीन दिनों के भीतर बारिश होने की संभावना है। 

दिल्ली के बहुत से इलाकों में एक्यूआई सामान्य और बहुत खराब स्थिति में रहा था। पुस्ता रोड़ पर पीएम2.5 स्तर 201 पर रहा जबकि पीएम10 स्तर 132 पर मापा गया है। जोकि 8:30 बजे तक दोनों मध्यम स्तर की कैटेगरी में था। लोधी रोड़ के पास पीएम2.5 स्तर 201 पर घटिया कैटेगरी पर रहा और पीएम10 का स्तर में 125 तक कम हुआ।

हलांकि पुरानी दिल्ली के भीड़ भाड़ वाले इलाके चांदनी चौक में एक्यूआई स्तर हानिकारक था। जोकि पीएम2.5 स्तर 328 पर बहुत ही खराब रहा, जबकि पीएम10 स्तर 246 पर घटिया रहा।

रिपोर्ट में मनीष कुमार नाम के एक छात्र ने बताया "मैं प्रदूषण के बढ़ने के कारण मास्क पहन रहा हूँ। मैं बहुत सावधानी बरत रहा हूं क्योंकि मुझे सांस लेने में दिक्कत होती है। आशा है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदूषण कम हो जाएगा।"

बता दें कि एक्यूआई 0-50 के बीच में अच्छा माना जाता है। 51-100 के बीच संतोषजनक,101-200 के बीच मध्यम स्तर, 201-300 के बीच में घटिया, 301-400 के बीच में बहुत घटिया, और 400-500 के बीच में गंभीर होता है। एक्यूआई 500 से ज्यादा है तो बहुत ही गंभीर होता है।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए