लाइव न्यूज़ :

Air Pollution: दिल्ली-NCR में फिर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता, 11 नवबंर तक बंद रहेंगे ईंधन से चलने वाली फैक्ट्रियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2019 08:34 IST

गाजियाबाद के वसुंधरा में एक्यूआई 325 पर दर्ज किया गया। वहीं, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार (10 नवबंर) को दिल्ली और आसपास के राज्यों द्वारा वायु प्रदूषण से लड़ने को लेकर किए गए उपायों की समीक्षा की।

Open in App
ठळक मुद्दे ईपीसीए ने कहा कि दिल्ली में पाइप वाली प्राकृतिक गैस को नहीं अपनाने वाले उद्योग भी इस दौरान नहीं चलेंगे।दिल्ली से सटे इलाके में भी वायु गुणवता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। 

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर ‘‘बहुत खराब’’ की श्रेणी में आ गई। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स के अनुसार दिल्ली में लोधी रोड इलाके में पीएम 2.5 और पीएम 10 'खराब' श्रेणी में है, जो क्रमश: 230 और 218 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली से सटे इलाके में भी वायु गुणवता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। 

गाजियाबाद के वसुंधरा में एक्यूआई 325 पर दर्ज किया गया। वहीं, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार (10 नवबंर) को दिल्ली और आसपास के राज्यों द्वारा वायु प्रदूषण से लड़ने को लेकर किए गए उपायों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य सरकारों से एक दूसरे पर आरोप लगाना बंद कर मिलजुल कर काम करने का आग्रह किया।

मंत्री ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के मद्देनजर दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक की अध्यक्षता की। जावड़ेकर ने कहा कि राज्य सरकारों को साथ मिलकर काम करने और प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर आरोप-प्रत्यारोप न करने का आग्रह किया गया है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब एवं राजस्थान के मुख्य सचिवों को भेजे गए पत्र में ईपीसीए प्रमुख भूरेलाल ने कहा कि फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, बहादुरगढ़, भिवाड़ी, ग्रेटर नोएडा, सोनीपत, पानीपत में कोयला एवं अन्य ईंधन आधारित सभी उद्योग, जिन्होंने प्राकृतिक गैस या कृषि अवशिष्ट की ईंधन पद्धति नहीं अपनायी है, 11 नवंबर की सुबह तक बंद रहेंगे। ईपीसीए ने कहा कि दिल्ली में पाइप वाली प्राकृतिक गैस को नहीं अपनाने वाले उद्योग भी इस दौरान नहीं चलेंगे।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत