लाइव न्यूज़ :

एयर मार्शल यल्ला उमेश ने भारतीय वायुसेना के नागपुर मेंटेनेंस कमांड की कमान संभाली

By फहीम ख़ान | Updated: December 1, 2025 18:45 IST

एयर मार्शल यल्ला उमेश एअर मार्शल विजय कुमार गर्ग की जगह आए हैं, जो 39 साल की उत्कृष्ट और समर्पित सेवा के बाद 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए.

Open in App

नागपुर : एयर मार्शल यल्ला उमेश ने 1 दिसंबर 2025 को भारतीय वायुसेना के नागपुर मेंटेनेंस कमांड के 39वें एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाल लिया. वे एअर मार्शल विजय कुमार गर्ग की जगह आए हैं, जो 39 साल की उत्कृष्ट और समर्पित सेवा के बाद 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए.

एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) ब्रांच से कमीशन पाए एयर मार्शल उमेश का करियर विभिन्न कॉम्बैट, ट्रांसपोर्ट और स्पेशलिस्ट फ्लीट में महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग और नेतृत्व पदों पर रहा है. वे कैट ‘ए’ एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं और मैनेजमेंट में डॉक्टरेट, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री रखते हैं. वे कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट और नेशनल डिफेंस कॉलेज के भी एल्युम्नस हैं.

अपनी सेवाओं के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं, जिनमें एयर स्टाफ इंजीनियरिंग के असिस्टेंट चीफ, एयर कमोडोर इंजीनियरिंग (ट्रांसपोर्ट), गाइडेड वेपन बेस रिपेयर डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग और डीआर कांगो में यूएन मिशन के तहत एयरफील्ड के चीफ इंजीनियरिंग ऑफिसर के रूप में कार्य शामिल है. मेंटेनेंस कमांड का चार्ज लेने से पहले वे एयर हेडक्वार्टर में डायरेक्टर जनरल (एयरक्राफ्ट) थे. उनकी सेवाओं के लिए उन्हें विशेष सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है.

एयर मार्शल यल्ला उमेश के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड को एक अनुभवी और तकनीकी रूप से दक्ष नेतृत्व मिला है.

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सनागपुरIAF
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर