लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया के 900 पायलटों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी, टाटा के हाथों में जाने से पहले वेतन भुगतान का मुद्दा सुलझाने की मांग

By विशाल कुमार | Updated: November 18, 2021 10:21 IST

प्रदर्शनकारी पायलट अपने वेतन में 55 फीसदी की अवैध वेतन कटौती की शिकायत कर रहे हैं। प्रबंधन को लिखे पत्र में पायलटों ने बाजार के अनुसार भुगतान की मांग की है, जबकि एयरलाइन अपने नए मालिक टाटा समूह को सौंपे जाने का इंतजार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया के 900 पायलटों ने बकाया भुगतान के मुद्दों पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।वेतन में 55 फीसदी की अवैध वेतन कटौती की शिकायत कर रहे हैं।एयरलाइन अपने नए मालिक टाटा समूह को सौंपे जाने का इंतजार कर रही है।

नई दिल्ली:एयर इंडिया के 900 पायलटों ने बकाया भुगतान से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान न होने की स्थिति में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. ये 900 पायलट दो यूनियनों इंडियन पायलट्स गिल्ड (आईपीजी) और इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (आईसीपीए) के सदस्य हैं।

प्रदर्शनकारी पायलट अपने वेतन में 55 फीसदी की अवैध वेतन कटौती की शिकायत कर रहे हैं। प्रबंधन को लिखे पत्र में पायलटों ने बाजार के अनुसार भुगतान की मांग की है, जबकि एयरलाइन अपने नए मालिक टाटा समूह को सौंपे जाने का इंतजार कर रही है।

वहीं, एयर इंडिया के पायलटों ने प्रबंधन के सामने अपनी कई मांगें रखी हैं, जिसमें ब्याज के साथ 25 फीसदी बकाया राशि जारी करना, ग्रेच्युटी का लेखा-जोखा, छुट्टी के बदले भुगतान का विकल्प, स्थायी कर्मचारियों के लिए चिकित्सा लाभ और प्रथम अधिकारियों को लंबित ग्रेड जारी करना शामिल हैं।

पायलटों ने लिखा कि उन्होंने इन मुद्दों को हल करने के लिए एयर इंडिया प्रबंधन को पर्याप्त से अधिक समय दिया था।

बता दें कि, पिछले महीने के अंत में केंद्र सरकार ने एयर इंडिया को 18,000 करोड़ रुपये में टाटा संस के हाथों बेचने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। पायलट चाहते हैं कि टाटा के हाथ में जाने वाले उनका भुगतान कर दिया जाए।

टॅग्स :एयर इंडियाटाटा संसमोदी सरकारCivil Aviation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट